TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश ने सूरत के कपड़ा उद्योग को निवेश के लिए किया आमंत्रित

Table of Content

इन्वेस्ट यूपी ने मंत्रा के स्थापना दिवस समारोह में उद्योग जगत से किया संवाद

सूरत/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कपड़ा विनिर्माण को बढ़ावा देने और नए निवेश आकर्षित करने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने गुजरात के सूरत में प्रमुख कपड़ा उद्योगपतियों से संवाद किया। मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (एमएएनटीआरए) के स्थापना दिवस समारोह के दौरान टीम ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने और अपनी विनिर्माण इकाइयों का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर टीम ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के कपड़ा उद्योग को मजबूत करने और लखनऊ-हरदोई में विकसित किए जा रहे -पीएम मित्र पार्क के विकास में सहयोग का अनुरोध किया।

उन्नत वस्त्र विनिर्माण और तकनीकी साझेदारी पर जोर

कार्यक्रम में तकनीकी वस्त्र, स्मार्ट टेक्सटाइल और रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले विशेष वस्त्रों जैसे उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने, नई तकनीकों को उत्पादन से जोड़ने तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने पर विचार किया गया।

मानव निर्मित रेशों और कपड़ों के प्रमुख केंद्र सूरत की तकनीकी विशेषज्ञता तथा उत्तर प्रदेश के विशाल व तेज़ी से बढ़ते औद्योगिक आधार का यह तालमेल देश की घरेलू आपूर्ति शृंखला को मज़बूत करने के साथ नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वदेशी वस्त्र मशीनरी विनिर्माण को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीक के उन्नयन और अनुसंधान एवं विकास के व्यापक विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वस्त्र क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने और ‘मेक इन इंडिया’ को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और उद्योग जगत के बीच बेहतर और निरंतर समन्वय समय की माँग है।

इन्वेस्ट यूपी के उप महाप्रबंधक (टेक्सटाइल) मनीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कुशल कार्यबल, औद्योगिक भूमि, स्थापित कपड़ा क्लस्टर, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेशक-अनुकूल व्यवस्था को प्रमुख खूबियों के रूप में प्रस्तुत किया। राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों, प्रोत्साहनों और निवेश सुविधा तंत्र के माध्यम से उद्योगों को इकाइयां स्थापित करने तथा विस्तार करने में सहयोग दे रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.