TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क में निजी निवेशको ने दिखाई रूचि

Table of Content

  • उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल पार्क हेतु निजी निवेश को आमंत्रण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ‘इन्वेस्ट यूपी’ ने सोमवार को एक विशेष ‘डेवलपर-इन्वेस्टर फैसिलिटेशन वेबिनार’ का आयोजन किया। इस सत्र में देश-विदेश के प्रमुख डेवलपर्स और वैश्विक निवेशकों को एक मंच पर लाकर प्रदेश में ‘प्लग-एंड-प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के अवसरों और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।
इस परिचर्चा में क्रेडाई (CREDAI), सेम्बकॉर्प, अदानी एपीएसईजेड, कुशमैन एंड वेकफील्ड, डीएलएफ, ज़फर सरेशवाला ग्रुप, ओमैक्से ग्रुप, डीबीएस बैंकअजमेरा रियल्टी और इंफिनिटी ग्रुप जैसे दिग्गज उद्योग समूहों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी हितधारकों ने उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों की सराहना करते हुए परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन, वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) और बेहतर योजना निर्माण के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर ‘इन्वेस्ट यूपी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद ने राज्य की दो दूरदर्शी नीतियों—’प्राइवेट बिज़नेस पार्क पॉलिसी’ और ‘यूपी प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड पॉलिसी (DBFOT मॉडल)’—पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा ‘रेडी-टू-मूव’ औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जो न केवल वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करे, बल्कि उत्तर प्रदेश को अनुसंधान एवं विकास (R&D) और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) का पसंदीदा हब बना सके।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की तेजी से विकसित हो रही अवसंरचना का भी उल्लेख किया, जिसमें 7 संचालित एक्सप्रेसवे, 15 प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर तथा 16 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का सशक्त नेटवर्क शामिल है। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
राज्य की निवेश अनुकूल छवि को और सुदृढ़ करने के लिए 36 से अधिक सेक्टोरल नीतियां लागू हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी (IIEPP) 2022 तथा FDI/FCI पॉलिसी 2023 प्रमुख हैं। नोएडा जहां पहले से GCC हब के रूप में उभर रहा है, वहीं लखनऊ भी GCC पॉलिसी 2024 के तहत तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है। इस दौरान यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के विकास दृष्टिकोण को साझा करते हुए बताया कि यह क्षेत्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ाव के कारण निवेश के अपार अवसर प्रदान करता है।
‘इन्वेस्ट यूपी’ ने एक सक्रिय सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए बताया कि उन्नत निवेश मित्र 3.0 पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को त्वरित स्वीकृतियां और बेहतर ईज आफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे समयबद्ध और निवेशक-अनुकूल प्रक्रियाओं का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.