TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस त्रिकंद ने केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर अपना प्रवास पूरा किया

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना के अग्रणी निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस त्रिकंद ने 10 अप्रैल 2026 को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर अपना प्रवास समाप्त किया। बंदरगाह पर जहाज का प्रवास पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफि‍सर कमांडिंग -इन-चीफ, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की केन्या यात्रा के साथ हुआ। जहाज पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान, पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी – इन–सी ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवोर ओटिएनो को इंसास राइफलें और गोला-बारूद औपचारिक रूप से सौंपे।


इस दौरान आयोजित गतिविधियों में छोटे हथियारों और गोला-बारूद का रखरखाव, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर क्रॉस डेक विजिट, सामुदायिक सेवा, खेल प्रतियोगिताएं और योग शामिल थे। आईएनएस त्रिकंद के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने केन्या नौसेना बेड़े के कमांडर ब्रिगेडियर मोहम्मद शी शेमोटे से भेंट की। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जहाज आगे की परिचालन तैनाती के लिए रवाना हो गया है। मोम्बासा बंदरगाह पर इसका प्रवास भारत के महासागर (क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को दर्शाता है और इससे सौहार्द, पारस्परिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नरही में मिली महिला का रेस्क्यू, मातृछाया केंद्र में आश्रय

लखनऊ। लखनऊ के नरही क्षेत्र में विगत 10 से 15 दिनों से भटक रही एक असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य द्वारा दी गई। डॉ. प्रियंका मौर्य ने अवगत कराया कि स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर...

चकमा युवा संवाद में जनजातीय सशक्तिकरण पर जोर

डेस्क। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने जनजातीय समुदायों के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए जनजातीय युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए गहन प्रयास करने का आह्वान किया। वे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित “चकमा युवा संवाद:...

डॉ. मनसुख मांडविया ने 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया

डेस्क। राष्ट्र निर्माण में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व करते हुए नागरिकों से फिट इंडिया आंदोलन में शामिल होने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के...

केजीएमयू कुलपति: सांस रोगों में आधुनिक इलाज व जागरूकता जरूरी

सामान्य जीवन भी मुश्किल, प्रदूषण से सांस के रोगियों पर दोहरी मारः डॉ. सूर्यकान्त लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित ‘रेस्पिवॉक 2026’ सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद (पद्मश्री) एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा...

डबल इंजन सरकार में बीमा क्षेत्र को मिल रही नई गति – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्राण्ड मरक्यूर में आयोजित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विकास अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (NFIFWI) की उत्तर मध्य क्षेत्रीय द्विवर्षीय आमसभा/वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.