TN

TotaRam News

What's Hot

INS Tarkash Arrives in Mauritius: पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत

Table of Content

भारत-मॉरीशस समुद्री संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बंदरगाह और समुद्री निगरानी, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण तथा समुद्री सुरक्षा और नाविक कौशल के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के मित्रवत समुद्री बलों की क्षमता निर्माण और कौशल बेहतरी के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पोर्ट लुईस में प्रवास के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भारतीय नौसैनिक कर्मियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे लोगों का लोगों से संपर्क मजबूत होगा तथा दोनों देशों के बीच समुद्री जागरूकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा।

‘आईएनएस तरकश’ ने 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पोर्ट लुईस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.