TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस सुदर्शिनी फ्रांस के सेटे पहुंचा

Table of Content

  • यह जहाज प्रतिष्ठित ‘एस्केल आ सेट’ समुद्री उत्सव में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत 26 मार्च, 2026 को ऐतिहासिक बंदरगाह शहर सेटे पहुंचा। यह आगमन इस पोत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो समुद्री सहयोग, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी प्रतिष्ठित ‘एस्केल आ सेट’ समुद्री उत्सव में भाग लेगा, जो यूरोप में पारंपरिक विशाल जहाजों और समुद्री समुदायों के सबसे प्रमुख सम्मेलनों में से एक है। यह आयोजन वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सौहार्द को प्रोत्साहित करने और नौसैनिक साझेदारी को सुदृढ़ करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।


आईएनएस सुदर्शनी ने सेटे पहुंचने से पहले, ओमान के सलालाह, मिस्र के सफागा और अलेक्जेंड्रिया तथा माल्टा के वैलेटा बंदरगाहों पर सफलतापूर्वक ठहराव किया। इस दौरान पोत ने लगभग 5,500 समुद्री मील की दूरी तय की। अपनी पूरी यात्रा में यह जहाज एक ‘फ्लोटिंग एम्बेसडर’ के रूप में कार्य करता रहा है, जो वैश्विक समुदाय से संवाद स्थापित करते हुए भारत की समृद्ध समुद्री विरासत एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.