TN

TotaRam News

What's Hot

लोकायन 2026: भारतीय नौसेना का पोत सुदर्शनी इटली के लिवोर्नो से रवाना हुआ

Table of Content

भारत-इटली समुद्री साझेदारी को मिला बढ़ावा

डेस्क। भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी इटली के लिवोर्नो में सफल बंदरगाह यात्रा पूरी करने के बाद 12 सितंबर 2026 को वहां से रवाना हुआ। इस प्रवास के दौरान पोत के कर्मियों ने विभिन्न कार्य कुशलता संबंधी संवादों और संयुक्त प्रशिक्षण दौरों में भाग लिया। इन गतिविधियों से भारत व इटली के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा समुद्री साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिली है।

इटली की नौसेना के प्रमुख एडमिरल ग्यूसेप बेरुट्टी बरगोट्टो ने आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया और पोत के चालक दल तथा प्रशिक्षुओं से बातचीत की। इस दौरान उन्हें पोत की यात्रा और प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने इटली की नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल अल्बर्टो ताराबोट्टो से मुलाकात की और जारी अभियान के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। इसके अलावा, लिवोर्नो के मेयर श्री लुका साल्वेटी और लिवोर्नो के उप-प्रिफेक्ट श्री एडोआर्डो लोम्बार्डी के साथ भी चर्चा हुई।

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आईटीएस वर्जिनियो फासन और इटली की नौसेना अकादमी का दौरा किया, जबकि इटली की नौसेना के कर्मियों ने आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया। इन गतिविधियों से कार्य कुशलता संबंधी सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा मिला। पोत पर एक स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें इटली की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, राजनयिक प्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। आईएनएस सुदर्शिनी पोत ‘लोकायन 2026’ के तहत अपनी यात्रा जारी रखते हुए समुद्री साझेदारी की भावना और ‘महासागर’ (सभी क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.