TN

TotaRam News

What's Hot

चौथा सर्वेक्षण पोत (विशाल) ‘संशोधक’ जीआरएसई कोलकाता द्वारा भारतीय नौसेना को सौंपा गया

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा संचालित अंतिम सर्वेक्षण पोत (विशाल) संशोधक (यार्ड 3028) को 30 मार्च 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कोलकाता में किया गया है। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के लिए अनुबंध पर 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे । इसी श्रेणी के पिछले पोत, आईएनएस संधायक, आईएनएस निर्देशक और आईएनएस इक्षक को क्रमशः 3 फरवरी 2024, 18 दिसंबर 2024 और 6 नवंबर 2025 को सेवा में शामिल किया गया था।
एसवीएल जहाजों का डिज़ाइन और निर्माण मैसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा भारतीय शिपिंग रजिस्टर के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया गया है। यह पोत बंदरगाह/हार्बर के मार्गों का पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने और नौवहन चैनलों/मार्गों का निर्धारण करने में सक्षम है। रक्षा और नागरिक अनुप्रयोगों के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा एकत्र करना भी इस जहाज की भूमिका है।
लगभग 3400 टन के विस्थापन और 110 मीटर की कुल लंबाई वाले संशोधक में अत्याधुनिक जलवैज्ञानिक उपकरण लगे हैं जैसे डेटा अधिग्रहण और प्रसंस्करण प्रणाली, स्वायत्त जलमार्ग वाहन, दूरस्थ रूप से संचालित वाहन, डीजीपीएस दीर्घकालिक स्थिति निर्धारण प्रणाली, डिजिटल साइड स्कैन सोनार आदि। दो डीजल इंजनों से संचालित यह जहाज 18 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त कर सकता है । इस पोत की आधारशिला 22 जून को रखी गई थी और जहाज को 23 जून को लॉन्च किया गया था। जहाज को सौंपे जाने से पहले बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण किए गए हैं।
संशोधक में लागत के हिसाब से 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है । संशोधक की डिलीवरी भारत सरकार और भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का प्रमाण है और यह हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्र की समुद्री क्षमता को बढ़ाने में बड़ी संख्या में हितधारकों, लघु एवं मध्यम उद्यमों और भारतीय उद्योग के सहयोगात्मक प्रयासों के प्रति समर्पण है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप– सीज़न 1

टॉस स्पोर्ट्स एरीना ने एनजेएस तेलीबाग को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत की लखनऊ। फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप सीज़न-1 में 31 मार्च को टॉस स्पोर्ट्स एरीना और एनजेएस तेलीबाग के बीच एक शानदार मैच खेला गया। टॉस जीतकर तेलीबाग ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एनजेएस तेलीबाग ने 38.5...

अब 3D प्रिंटिंग एवं AI द्वारा बनेगी नई आंख

KGMU लखनऊ के शोध ने दिखाई नई दिशा, नेत्रविहीन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान में एक बड़ी सफलता सामने आई है। केजीएमयू (King George’s Medical University) के शोध में 3D प्रिंटिंग तकनीक और AI का उपयोग कर कस्टमाइज्ड PLA ऑर्बिटल इम्प्लांट तैयार किया गया है, जो रेटिनोब्लास्टोमा जैसे रोगों से पीड़ित...

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश

लखनऊ/कुशीनगर। कुशीनगर के महापरिनिर्वाण स्थल से विश्व शांति का संदेश देने वाला ‘अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026’ मंगलवार से शुरू हो गया। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु, संत, विद्वान, नीति-निर्माता और युवा एक मंच पर जुटे हैं। सम्मेलन में भगवान बुद्ध की करुणा,...

रबी सीजन 2026-27 में MSP पर दलहन-तिलहन खरीद 2 अप्रैल से शुरू

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में रबी सीजन 2026-27 के लिए दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को लेकर विस्तृत रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने...

भारत, नागोया प्रोटोकॉल के तहत अनुपालन प्रमाणपत्र जारी करने में वैश्विक अग्रणी

डेस्क। नागोया प्रोटोकॉल ऑन एक्सेस एंड बेनिफिट-शेयरिंग (एबीएस) के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अनुपालन प्रमाणपत्र (आईआरसीसी) जारी करने में भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन गया है। विश्व स्तर पर जारी किए गए सभी प्रमाणपत्रों में से 56 प्रतिशत से अधिक प्रमाणपत्र भारत द्वारा जारी किए गए हैं। एबीएस क्लियरिंग-हाउस के नवीनतम आंकड़ों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.