डेस्क। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि लोको पायलट भारतीय रेल परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जो यात्री और मालगाड़ियों को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय रेल लोको पायलटों के लिए उचित कार्य स्थितियां सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। भारतीय रेल रिक्त पदों का ध्यान रखते हुए नियमित तौर पर सहायक लोको पायलटों की भर्ती करता है। रेल संचालन और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दृष्टिगत नए पदों पर भर्ती की जाती है।
| वर्ष | सहायक लोको पायलट का भर्ती विवरण |
| 2024 | 18,799 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई है और 15,873 रिक्तियों पर नियुक्ति हुई है। |
| 2025 | 9,970 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई; पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (सीबीटी) आयोजित की जा चुकी हैं। |
| 2026 | 11,127 रिक्तियों की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी की गई |
भारतीय रेल में वर्ष 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से 2025-26 के दौरान हुई भर्तियों का विवरण निम्नानुसार है-
| अवधि | भर्ती |
| 2004-2005 से 2013-2014 तक | 4.11 लाख |
| 2014-2015 से 2024-2025 तक | 5.08 लाख |
| 2025-26 – अब तक | 43,230 |
भारतीय रेल के आकार, भौगोलिक व्यापकता और संचालन की आवश्यकता को देखते हुए, रिक्तियों का उत्पन्न होना और भरा जाना निरंतर प्रक्रिया है। नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी में बदलाव, मशीनीकरण और नवोन्मेषी प्रक्रियाओं के अनुरूप पर्याप्त और उपयुक्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाती है। परिचालन और तकनीकी आवश्यकतानुसार रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों को अनुरोध भेजकर रिक्तियां भरी जाती है।
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाती है जिनमें बड़े पैमाने पर मानव संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। रेलवे ने इन चुनौतियों का सामना करते हुए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर सफलतापूर्वक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संपन्न की है। इस दौरान प्रश्नपत्र लीक होने या इसी तरह की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा, व्यवस्थागत सुधार के तौर पर रेल मंत्रालय ने ग्रुप ‘सी’ पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए वर्ष 2024 से वार्षिक रिक्ति कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रक्रिया आरंभ की है। वार्षिक कैलेंडर आरंभ होने से अभ्यार्थियों को कई लाभ हो रहे हैं:
- अभ्यार्थियों के लिए अधिक अवसर
- हर वर्ष पात्रता प्राप्त करने वालों के लिए अवसर
- परीक्षाओं की निश्चितता
- भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियों में तेजी
अभी भारतीय रेल में गैर-राजपत्रित कर्मियों के 1,54,213 रिक्त पदों के लिए वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार भर्ती की जा रही है। जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, रेलवे सुरक्षा बल -आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर तथा कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक, पैरामेडिकल वर्ग के कर्मचारी, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – स्नातक, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां – अंडर-ग्रेजुएट, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के लेवल-1 श्रेणियां जैसे पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गईं।
92,116 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो गई है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:-
| परीक्षा | अभ्यर्थी | शहर | भाषा |
| सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (18,799 रिक्तियां) | 18,40,347 | 156 | 15 |
| तकनीशियन पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (14,298 रिक्तियां) | 26,99,892 | 139 | 15 |
| जूनियर इंजीनियर/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवं धातुकर्म सहायक पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा(7,951 रिक्तियां) | 11,01,266 | 146 | 15 |
| आरपीएफ-सब इंस्पेक्टर पद के लिए सीबीटी (452 रिक्तियां) | 15,35,635 | 143 | 15 |
| आरपीएफ कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी (4,208 रिक्तियां) | 45,30,288 | 147 | 15 |
| पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए सीबीटी (1,376 रिक्तियां) | 7,08,321 | 143 | 15 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी(स्नातक) (8,113 रिक्तियां) | 58,41,774 | 141 | 15 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए प्रथम चरण का सीबीटी(अंडर ग्रेजेएट) (3,445 रिक्तियां) | 63,27,473 | 157 | 15 |
| मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा(1,036 रिक्तियां) | 4,46,013 | 139 | 15 |
| लेवल-1 पदों के लिए सीबीटी (32438 रिक्तियां) | 1,08,28,261 | 152 | 15 |
| कुल अभ्यर्थी | 3,58,59,270 |
सहायक लोको पायलट, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक एवं अंडर ग्रैजुएट) पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षाएं भी पूरी हो गई हैं। विवरण निम्नानुसार हैं:-
| परीक्षा | अभ्यर्थी | शहर | भाषा |
| सहायक लोको पायलट पद के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (18,799 रिक्तियां) | 2,66,363 | 112 | 15 |
| जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा(7,951 रिक्तियां) | 1,17,339 | 118 | 15 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी (8,113 रिक्तियां) | 1,21,931 | 129 | 15 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (अंडर ग्रैजुएट) के लिए द्वितीय चरण की सीबीटी परीक्षा (3,445 रिक्तियां) | 51,978 | 79 | 15 |
| कुल अभ्यर्थी | 5,57,611 |
सहायक लोको पायलट और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक और अंडर-ग्रेजुएट) तथा मंत्रालयिक एवं पृथक श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा भी पूरी हो चुकी है। विवरण निम्नानुसार है :-
| परीक्षा | अभ्यर्थी | शहर | भाषा |
| सहायक लोको पायलट पद के लिए सीबीएटी | 1,32,044 | 84 | 2 |
| मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों अनुवाद परीक्षा | 1,233 | 8 | 2 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (स्नातक) | 13,616 | 38 | 2 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)(स्नातक) | 30,341 | 58 | 2 |
| गैर-तकनीकी लोकप्रिय पद के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी)श्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट) | 13,145 | 44 | 2 |
| कुल उम्मीदवार | 1,90,379 |
तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणी, सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल (आरपीएफ) तथा सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 43,000 से अधिक अभ्यर्थियों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें से अधिकांश पद सुरक्षा श्रेणियों के हैं।
वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 50,970 रिक्तियों के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। विवरण निम्नानुसार हैं-
| सीईएन संख्या. | पद | अधिसूचित रिक्तियों की संख्या | अधिसूचना का माह |
| 01/2025 | सहायक लोको पायलट | 9,970 | मार्च 2025 |
| 02/2025 | तकनीशियन | 6,238 | जून 2025 |
| 03/2025 | पैरामेडिकल श्रेणियां | 434 | जुलाई 2025 |
| 04/2025 | अनुभाग नियंत्रक | 368 | अगस्त 2025 |
| 05/2025 | जूनियर इंजीनियर (जेई)/ डिपो सामग्री अधीक्षक/ रसायन एवंधातुकर्म सहायक | 2,585 | अक्टूबर 2025 |
| 06/2025 | गैर-तकनीकी लोकप्रियश्रेणियां (स्नातक) | 5,810 | अक्टूबर 2025 |
| 07/2025 | गैर-तकनीकी लोकप्रियश्रेणियां (अंडर ग्रैजुएट) | 3,058 | अक्टूबर 2025 |
| 08/2025 | पृथक श्रेणियां | 312 | दिसंबर 2025 |
| 09/2025 | लेवल-1 पद | 22,195 | दिसंबर 2025 |
| कुल | 50,970 | ||
19,595 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा संपन्न हो गई है। विवरण निम्नानुसार है:-
| परीक्षा | अभ्यार्थी | शहर | भाषा |
| सहायक लोको पायलट पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी (9970 रिक्तियां) | 10,03,719 | 141 | 15 |
| रेल खंड नियंत्रक पद के लिए सीबीटी(368 रिक्तियां) | 4,33,748 | 131 | 15 |
| जेई/डीएमएस/सीएमए पद के लिए प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा(2585 रिक्तियां) | 5,74,351 | 133 | 15 |
| तकनीशियन पद के लिए सीबीटी (6238 रिक्तियां) | 8,41,525 | 117 | 15 |
| पैरामेडिकल श्रेणियों के पदों के लिए सीबीटी(434 रिक्तियां) | 3,19,396 | 106 | 15 |
| कुल अभ्यर्थी | 31,72,739 |
व्यवहार्यता अनुसार चरणबद्ध रूप से लोको पायलटों की सुविधा के लिए इंजनों में जलरहित मूत्रालय स्थापित किए जा रहे हैं। 28 फरवरी, 2026 तक 2800 से अधिक लोको इंजनों में मूत्रालय लगाए जा चुके हैं।
