TN

TotaRam News

What's Hot

माहे श्रेणी की सातवीं उथले पानी में चलने वाली पनडुब्बी रोधी जहाज़, मछलीपटनम का शुभारंभ

Table of Content

यह जहाज तटीय रक्षा को और मजबूत करेगा तथा समुद्री क्षेत्र की जागरूकता बढ़ाएगा

डेस्क। भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ पनडुब्बी रोधी उथले जल जल में चलनेवाले जहाजों (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) में से सातवें मछलीपटनम (बीवाई 529) का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को श्रीमती गुलरुख आनंद द्वारा सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद की उपस्थिति में किया गया। इस समारोह में भारतीय नौसेना, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

मछलीपटनम का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मछलीपटनम से लिया गया है। यह अपनी समृद्ध समुद्री विरासत और भारत के पूर्वी तट पर समृद्ध होते व्यापार के लिए जाना जाता है। इसलिए इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व गहरा है। यह जहाज मछलीपटनम की भावना और विरासत का गौरवान्वित प्रतीक है और साथ ही भारतीय नौसेना की राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

यह जहाज समुद्र के भीतर निगरानी, ​​पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) अभियान और निम्न तीव्रता वाले समुद्री अभियानों (एलआईएमओ) के साथ-साथ बारूदी सुरंगों को नष्ट करने की क्षमता से सुसज्जित है । यह जहाज तटीय रक्षा को और मजबूत करेगा तथा समुद्री क्षेत्र की जागरूकता बढ़ाएगा।

मछलीपटनम परियोजना का शुभारंभ एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के सफल क्रियान्वयन में एक और मील का पत्थर है तथा रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर भारत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री वाली यह परियोजना भारतीय जहाज निर्माण उद्योग की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करती है और हिंद महासागर क्षेत्र में राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन

अनिल राजभर बोले- विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम लखनऊ। आज इंदिरा गांघी प्रतिष्ठान में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा- विमुक्त जातियों पर अंग्रेजों द्वारा लगाये गये क्रिमिनल एक्ट को यदि...

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.