TN

TotaRam News

What's Hot

IndiaAI और आयुष मंत्रालय के बीच MoU, पारंपरिक चिकित्सा में AI के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

AI से मजबूत होगा स्वास्थ्य अनुसंधान

डेस्क। भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडियाएआई ने आयुष मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य भारत के पारंपरिक चिकित्सा तंत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को तेजी से अपनाना है। यह सहयोग, आयुष मंत्रालय के योग्य स्वास्थ्य अनुसंधान संसाधनों को भारत के स्वायत्त एआई भंडार एआईकोश में एकीकृत करके एआई अनुसंधान और नवाचार को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस समझौता ज्ञापन पर इंडियाएआई मिशन के मुख्य परिचालन अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सुदीप श्रीवास्तव और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. कविता जैन ने दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग के अंतर्गत, आयुष मंत्रालय एआईकोश को अपने साथ जोड़ेगा और स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित योग्य गुमनाम हेल्थ रिसर्च आर्टफैक्सट्स, जिसमें डेटासेट, मेटाडेटा, एआई मॉडल, टूलकिट और प्रासंगिक उपयोग के मामले शामिल हैं, उपलब्ध कराएगा। ये संसाधन शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और नवप्रवर्तकों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप एआई समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएंगे, साथ ही लागू डेटा-साझाकरण नीतियों और नियामक आवश्यकताओं का पालन भी सुनिश्चित करेंगे।

यह सहयोग आयुष इकोसिस्टम के पात्र हितधारकों को इंडियाएआई कंप्यूट इकोसिस्टम के माध्यम से भारत के एआई कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा, जिससे उन्नत एआई अनुसंधान और स्केलेबल स्वास्थ्य सेवा समाधानों के विकास में सहायता मिलेगी। सुदीप श्रीवास्तव ने रेखांकित किया कि “इंडियाएआई और आयुष मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन, पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल के डेटासेट के साथ एआईकोश को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, आधुनिक तकनीक और हमारे प्राचीन ज्ञान का यह सहयोग, पारंपरिक चिकित्सा विज्ञान के शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को सशक्त बनाएगा।”

आयुष इकोसिस्टम में अनुसंधान और नवाचार को मजबूत करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की परिवर्तनकारी भूमिका को दोहराते हुए, डॉ. कविता जैन ने कहा, “आयुष में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एकीकरण साक्ष्य-आधारित अनुसंधान, ज्ञान प्रबंधन और नवाचार के नए रास्ते खोलेगा। इंडियाएआई के साथ हमारा सहयोग अनुसंधान, औषधीय पौधों, औषधि प्रशासन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में उन्नत एआई क्षमताओं का लाभ उठाने में मदद करेगा, जिससे आयुष इकोसिस्टम अधिक प्रौद्योगिकी-संचालित और भविष्य के लिए तैयार हो जाएगा।”

यह समझौता ज्ञापन प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए वैध रहेगा और आपसी सहमति से इसका स्वतः नवीनीकरण किया जा सकेगा। इस सहयोग में किसी भी पक्ष के लिए कोई वित्तीय प्रतिबद्धता या दायित्व शामिल नहीं है।

यह सहयोग भारत की समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा विरासत को अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एआईकोश के डेटा इकोसिस्टम, उन्नत एआई अवसंरचना और आयुष मंत्रालय के अनुसंधान इकोसिस्टम को एक साथ लाकर, यह साझेदारी नवाचार को गति देने, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को सक्षम बनाने और भारत के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को मजबूत करने वाले जिम्मेदार एआई समाधानों के विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। यह दोनों संगठनों की सार्वजनिक हित के लिए एआई का उपयोग करने और एक सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.