TN

TotaRam News

What's Hot

9वां इंडिया फार्मा सम्मेलन 13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा

Table of Content

डेस्क। केन्‍द्र सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत काम करने वाला औषध विभाग फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) के सहयोग से इंडिया फार्मा 2026 का 9वां संस्करण 13-14 अप्रैल, 2026 को, नई दिल्ली स्थित फेडरेशन हाउस में आयोजित करेगा। यह सम्मेलन क्षेत्र को मात्रा-आधारित उद्योग से मूल्य एवं नवाचार-आधारित वैश्विक शक्ति में रूपा‍न्‍तरित करने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करेगा।
‘भारत में खोज करना: जीवन विज्ञान नवाचार में अभूतपूर्व प्रगति’ विषय के साथ आयोजित यह सम्मेलन भारत को औषधि और जीवन विज्ञान क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्‍य रखता है। यह विषय स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने, नवाचार को गति देने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह आयोजन नीति-निर्माताओं, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्‍गजों, शोधकर्ताओं और नवोन्‍मेषकों सहित प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाएगा, जहां वे औषधि खोज , जटिल जेनेरिक दवाओं और बायोसिमिलर के क्षेत्र में उभरते अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही, यह सम्मेलन भारत की मजबूत विनिर्माण क्षमताओं और तेजी से विस्तारित हो रहे अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्‍टम को भी प्रदर्शित करेगा, जिससे वैश्विक फार्मास्युटिकल मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति और सुदृढ़ होगी।
इंडिया फार्मा 2026 एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत की औषधि क्षेत्र की क्षमता को बढ़ावा देना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा सहयोग और नीतिगत संवाद के माध्यम से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना है। फिक्‍की (एफआईसीसीआई), जिसकी स्थापना 1927 में हुई थी, भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा शीर्ष व्यावसायिक संगठन है। यह एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत के उद्योग और व्‍यवसाय की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करती है। फिक्‍की अपने देशव्‍यापी क्षेत्रीय चैंबरों के विस्‍तृत नेटवर्क के माध्यम से 2,50,000 से अधिक कंपनियों,जिनमें कॉर्पोरेट इकाइयां और बहुराष्‍ट्रीय कंपनियां शामिल हैं, का प्रतिनिधित्‍व करती है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन काम करने वाला औषध विभाग लक्षित नीतिगत हस्‍तक्षेपों, अवसंरचना विकास एवं उद्योग-अकादमिक साझेदारियों को सुदृढ़ करके फार्मा और मेडटेक क्षेत्र में नवाचार और आत्‍मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है, जो ‘विकसित भारत 2047’ के व्यापक विजन के अनुरूप है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.