TN

TotaRam News

What's Hot

इंडिया ऑप्टेल ने आम लोगों के लिए लॉन्च की स्वदेशी ‘गरुड़’ दूरबीन

Table of Content

8x आवर्धन और 7.6 डिग्री वाइड फील्ड ऑफ व्यू वाली दूरबीन, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

डेस्क। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ आम लोगों के इस्तेमाल के लिए असैन्य बाजार में पेश की है। यह रक्षा उत्पादन विभाग के तहत आने वाली ‘मिनी रत्न श्रेणी-I’ की रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की इकाई ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहरादून द्वारा विकसित व निर्मित ‘गरुड़’ स्वदेशी परिकल्पना एवं निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करती है। साल 1943 से सटीक ऑप्टिकल निर्माण की समृद्ध विरासत के साथ, ‘गरुड़’ दूरबीन में रक्षा क्षेत्र हेतु सिद्ध विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक का संयोजन किया गया है, ताकि आम लोगों को भी भरोसेमंद तथा बेहतरीन दृश्य अनुभव उपलब्ध कराया जा सके।

मौसमरोधी गरुड़ दूरबीन से पक्षी और वन्यजीव देखना आसान

गरुड़ दूरबीन में 8 गुना आवर्धन और 7.6 डिग्री का विस्तृत दृश्य क्षेत्र मिलता है। इससे दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र में निगरानी करना भी संभव होता है। इस दूरबीन में अलग-अलग लोगों की दृष्टि के अनुरूप ±5 डायोप्टर समायोजन, लंबे समय तक आराम से देखने के लिए सॉफ्ट-टच आईकप और मजबूत एवं आरामदायक पकड़ हेतु ग्रिप दी गई है। इसकी मौसमरोधी बनावट इसे विभिन्न बाहरी परिस्थितियों में भरोसेमंद उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है।

गरुड़ दूरबीन लगभग 610 ग्राम भार वाला एक विशेष उपकरण है और यह एक कॉम्पैक्ट डिजाइन में आसानी से लाने-ले जाने में सक्षम व भरोसेमंद परिणाम देने का संयोजन है। यह पक्षी-दर्शन, वन्यजीव-दर्शन, प्रकृति अवलोकन, यात्रा, खेल, वानिकी, समुद्री गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी कार्यों सहित विभिन्न उपयोगों के लिए काफी उपयुक्त है।

रक्षा-स्तरीय ‘गरुड़’ दूरबीन अब आम लोगों के लिए उपलब्ध

इस विशिष्ट पहल के साथ इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड आम लोगों के लिए ऑप्टिक्स बाजार में प्रवेश कर रही है। गरुड़ के माध्यम से देश की भरोसेमंद रक्षा ऑप्टिकल क्षमताएं अब आम जनता के लिए भी उपलब्ध होंगी। इससे आउटडोर गतिविधियों के शौकीनों एवं पेशेवरों को उस सटीकता और भरोसे का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जिसे देश की दशकों लंबी सैन्य सेवा के दौरान विकसित किया गया है। यह उपकरण ऐसे दूरबीन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसने चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए एक भरोसेमंद साथी के रूप में काम किया है।

संयुक्त सचिव (लैंड सिस्टम्स) डॉ. गरिमा भगत की उपस्थितति में 13 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीपीएसयू भवन में इस स्वदेशी दूरबीन को आम लोगों के लिए प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा उत्पादन विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और वाइल्डलाइफ सोसाइटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.