TN

TotaRam News

What's Hot

India-Kuwait Defence Cooperation: संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित

Table of Content

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति -जेडीसी की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, अधिकारिक सैन्य वार्ता, रक्षा उद्योग तथा अनुसंधान एवं विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढाने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और कुवैत के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन में उल्लिखित उद्देश्यों को क्रियान्वित करने की दिशा में भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की प्रथम बैठक महत्वपूर्ण कदम है। नरेन्द्र मोदी की दिसंबर 2024 में कुवैत यात्रा के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

कुवैती प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रक्षा उद्योग से की चर्चा

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और कुवैती प्रतिनिधिमंडल के ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में थल, वायु और नौसेना सहित तीनों सेनाओं, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन- डीआरडीओ, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संयुक्त रक्षा समिति की बैठक से पहले, ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सैन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कुवैती प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के पहले दिन नई दिल्ली स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के डीपीएसयू भवन का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ परस्पर सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। यात्रा के दूसरे दिन कुवैती प्रतिनिधिमंडल की उद्योग जगत के साथ वार्ता भी निर्धारित है।

भारत-कुवैत संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से मिली नई मजबूती

भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक तौर पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। इनकी जड़ें ऐतिहासिक संबंधों में निहित हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों देशों के बीच 1962 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान इस संबंध को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर समुन्नत बनाया गया था। भौगोलिक निकटता, ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध, सांस्कृतिक समानताएं और कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीयों की उपस्थिति, दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को निरंतर प्रगाढ बनाने और पोषित करने में सहायक रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.