TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा उत्पादन सचिव ने रोम में इटली के वरिष्ठरक्षा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं

Table of Content

डेस्क। रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने 26 एवं 27 फरवरी, 2026 को रोम की अपनी यात्रा के दौरान इटली के रक्षा उप सचिव माटेओ पेरेगो डि क्रेमनागो से मुलाकात की। इसके अलावा राष्ट्रीय आयुध निदेशक एडमिरल जियासिंटो ओटावियानी और इतालवी रक्षा बलों के प्रमुख जनरल लुसियानो पोर्टोलानो के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इटली के रक्षा उप सचिव के साथ हुई बैठक में दोनों देशों ने अपनी-अपनी मजबूत रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण हेतु उद्योग जगत के बीच साझेदारी को प्रोत्साहित करने की साझा प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। राष्ट्रीय आयुध निदेशक और इतालवी रक्षा बलों के प्रमुख के साथ हुई बैठकों के दौरान, दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग को द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बताया। साथ ही, उन्होंने रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच तालमेल स्थापित करने और आपसी संबंधों को सुदृढ़ कर औद्योगिक सहयोग को विस्तार देने के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की।
रक्षा उत्पादन सचिव और राष्ट्रीय शस्त्र निदेशक ने भारत-इटली रक्षा उद्योग संगोष्ठी में मुख्य भाषण दिए, जिनमें दोनों देशों के बीच साझेदारी के लिए एक दूरदर्शी एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार ने भारत में रक्षा खरीद हेतु उपलब्ध नीतिगत ढांचे, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से संबंधित मानदंडों तथा रक्षा औद्योगिक गलियारों का विस्तार से उल्लेख किया।दोनों पक्षों ने इस बात पर ध्यान दिया कि जनवरी 2026 में हस्ताक्षरित भारत-ईयू सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भारतीय रक्षा कंपनियों को यूरोपीय संघ की रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं में भाग लेने के नए अवसर प्रदान करती है।

भारतीय और इटली रक्षा उद्योगों ने संयुक्त उद्यमों, प्रौद्योगिकी साझेदारियों और सह-विनिर्माण पहलों की संभावनाओं को तलाशने के लिए बी2बी बैठकों पर ध्यान केंद्रित किया। इस उद्योग संगोष्ठी ने रोम में अप्रैल 2025 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के आधार पर एसआईडीएम और एआईएडी के बीच संस्थागत सहयोग को भी मजबूत किया। दूतावास द्वारा आयोजित नेटवर्किंग रिसेप्शन ने सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं तथा अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच निरंतर संवाद के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। रक्षा उत्पादन सचिव के साथ सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के तत्वावधान में एक उद्योग प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था, जिसमें भारतीय रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी क्षेत्र, लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान प्रमुख इतालवी रक्षा कंपनियों का भी दौरा किया। चर्चा में संबंधित रक्षा प्रणालियों के बीच तालमेल का लाभ उठाते हुए संयुक्त उद्यम, सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह दौरा भारत व इटली के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक गहरा करने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में एक विश्वसनीय एवं दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने के प्रति भारत की वचनबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.