TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Table of Content

 खिलाड़ियों से अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का किया आह्वान

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राष्ट्रमंडल खेल 2026 में मुक्केबाजी, जूडो और पैरा एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पदक विजेताओं को बधाई देते हुए डॉ. मांडविया ने उनसे आग्रह किया कि वे अपने प्रतिस्पर्धी खेल जीवन के बाद भी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उन्हें प्रेरित कर भारतीय खेलों के विकास में योगदान देते रहें।

सम्मान समारोह में भारतीय मुक्केबाजी दल के सदस्य शामिल हुए, जिसने सात स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल 10 पदक जीतकर मुक्केबाजी की पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने जूडो दल को भी सम्मानित किया, जिसने दो ऐतिहासिक स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने पैरा एथलेटिक्स दल को भी सम्मानित किया, जिसके खिलाड़ियों के ग्लासगो में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारतीय पैरा खेलों के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

मांडविया ने खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार, खेल अकादमियां स्थापित करने का किया आह्वान

पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक के लिए 30 लाख रुपये, रजत पदक के लिए 20 लाख रुपये तथा कांस्य पदक के लिए 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए डॉ. मांडविया ने उनसे अपने खेल जीवन से आगे की भूमिका पर भी विचार करने और भारतीय खेलों की अगली पीढ़ी के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 36,000 करोड़ रुपये के निवेश से सुदृढ़ की गई खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खिलाड़ी सेवानिवृत्ति के बाद खेल अकादमियां स्थापित करने तथा युवा प्रतिभाओं को निखारने पर विचार करें।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर सरकारी नौकरी प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि अपने सक्रिय खेल जीवन से सेवानिवृत्त होने के बाद खेल अकादमियां संचालित करें।” उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मूल मंत्र “इंडिया फर्स्ट” होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “जब आप ग्लासगो में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, उसी दौरान हमने 36,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ विस्तारित खेलो इंडिया योजना का शुभारंभ किया। यह योजना आने वाले वर्षों में भारतीय खेलों के विकास के लिए निरंतर और अधिक निवेश सुनिश्चित करेगी।

एशियाई खेल 2026 के लिए खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बॉक्सिंग-जूडो की ऐतिहासिक सफलता की सराहना

एशियाई खेल 2026 को ध्यान में रखते हुए, डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों में किए गए प्रदर्शन की गति को बनाए रखने का आग्रह किया। माननीय मंत्री ने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप सभी इस आत्मविश्वास का उपयोग एशियाई खेल 2026 में अधिक से अधिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए करें। जिन्होंने रजत और कांस्य पदक जीते हैं, उन्हें स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रयास करना चाहिए, जबकि जिन्होंने स्वर्ण पदक जीते हैं, उन्हें उत्कृष्टता के इस स्तर को बनाए रखना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से अपने प्रशिक्षकों के योगदान को कभी न भूलने का भी आग्रह किया। डॉ. मांडविया ने कहा, “आपमें से किसी को भी अपने प्रशिक्षकों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। यह सच्चे समर्पण का प्रतीक है और गुरु का मार्गदर्शन जीवन में बहुत आगे तक ले जाता है।

भारतीय मुक्केबाजी दल ग्लासगो से सात स्वर्ण और तीन रजत पदकों के साथ लौटा। सात स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लाम्बोरिया (57 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) शामिल हैं। तीन रजत पदक विजेता खिलाड़ी जदुमणि सिंह (55 किग्रा), ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) रहे। इन सात स्वर्ण पदकों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला मुक्केबाजों के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को भी दर्ज किया। भारतीय जूडो को भी विशेष मान्यता मिली, क्योंकि इस दल ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

ग्लासगो में जूडो में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, खिलाड़ियों को मिला सरकारी सहयोग

भारत ने ग्लासगो में जूडो की 12 स्पर्धाओं में भाग लिया और दो स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीते। वर्ष 2022 में भारत ने तीन पदक जीते थे, जिनमें कोई भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का नेतृत्व खेलो इंडिया खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने किया, जिन्होंने जूडो में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के पहले स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अस्मिता राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी बनीं, जबकि हर्ष यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडो खिलाड़ी बने।

सभी खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) और प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के वार्षिक कैलेंडर (ACTC) कार्यक्रमों, साई (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (NCOEs) में आयोजित राष्ट्रीय शिविरों, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर, उपकरणों तथा प्रशिक्षण सहायता के माध्यम से सरकार के समर्थन का लाभ मिला।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.