TN

TotaRam News

What's Hot

भारत-भूटान ने डाक सहयोग को मजबूत किया

Table of Content

डेस्क। संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग के सचिव की 19-22 मार्च 2026 तक भूटान की यात्रा से दोनों देशों के डाक प्रशासनों के बीच संपर्क, सेवा वितरण और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के जरिये डाक क्षेत्र में भारत-भूटान सहयोग को बढ़ावा मिला। इस यात्रा के दौरान, भारत सरकार के संचार मंत्रालय के सचिव (डाक) और भूटान राजकीय सरकार के अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के सचिव ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो भारतीय डाक और भूटान पोस्ट के बीच सहयोग के लिए एक संरचित रूपरेखा प्रदान करता है। इस एमओयू का लक्ष्य डाक संचालन, प्रौद्योगिकी विकास, क्षमता निर्माण, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, डाक टिकट संग्रह और ज्ञान आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। संवाद का एक प्रमुख आकर्षण आगामी यूपीयू-यूपीआई सीमा पार धन-प्रेषण पहल का शुभारंभ था, जो भारत और भूटान के बीच डाक नेटवर्क के माध्यम से कुशल और किफायती धन-प्रेषण सेवाओं को सक्षम बनाएगा, इसके लिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) पीओएस अंतरण प्रणाली को भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के साथ जोड़ा जाएगा। यह पहल वित्तीय संपर्क को बढ़ाएगी और दोनों देशों के नागरिकों के लिए डिजिटल धन-प्रेषण सेवाओं को अधिक आसान बनाएगी।
दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और पेशेवर विकास के महत्व पर भी जोर दिया। सहयोग रूपरेखा के तहत, भूटानी डाक अधिकारी भारत में अपने भारतीय समकक्षों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो डाक विभाग के संस्थानों में आयोजित होंगे, जिनमें रफी अहमद किदवई राष्ट्रीय डाक अकादमी और अन्य प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं। ये कार्यक्रम डाक क्षेत्र में संचालन विशेषज्ञता, प्रबंधन क्षमता और उभरती हुई तकनीकों जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। भारत और भूटान ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की, जिसमें भारतीय डाक के विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम से संबंधित अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना शामिल है। इसमें डिजिटल डाक प्रणालियों और डिजिटल एड्रेस कोड जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है, जो अधिक कुशल पते बनाने, लॉजिस्टिक योजना और बेहतर सेवा वितरण का समर्थन कर सकते हैं।
दोनो पक्षों ने डाक टिकट संग्रह और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में निरंतर सहयोग का स्वागत किया, जिसमें भूटान पोस्ट को भारत में आयोजित डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। भारत ने डाक वित्तीय सेवाओं में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की, जिसमें यह भी शामिल है कि डाक नेटवर्क किस प्रकार लोगों की बचत को सही दिशा देकर और समुदायों को सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करके वित्तीय समावेशन का समर्थन कर सकते हैं। भारतीय डाक और भूटान पोस्ट के बीच मजबूत सहयोग दोनों देशों की डाक प्रणालियों को और अधिक आधुनिक बनाने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ये नेटवर्क नागरिकों और व्यवसायों की बदलती जरूरतों के प्रति कुशल, समावेशी और उत्तरदायी बने रहें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.