TN

TotaRam News

What's Hot

भारत ने फिर से 1 अरब टन कोयला उत्पादन कर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की

Table of Content

डेस्क। कोयला क्षेत्र में निरंतर और समन्वित प्रयासों तथा सभी हितधारकों के अमूल्य योगदान से देश ने लगातार दूसरे वर्ष 20.03.2026 को 1 अरब टन (बीटी) कोयले के उत्पादन की उपलब्धि प्राप्त की। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता और प्रमुख उद्योगों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
कोयले के उत्पादन में इस निरंतर और बेहतर वृद्धि ने देश को बढ़ती ऊर्जा मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम बनाया है, साथ ही बिजली क्षेत्र को कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्रों में रिकॉर्ड उच्च स्तर का कोयला भंडार बनाए रखने में भी सहायता प्रदान की है।

यह उपलब्धि सुदृढ़ योजना, कुशल क्रियान्वयन और कोयला मूल्य श्रृंखला में मजबूत समन्वय को प्रदर्शित है, जिससे देश की आर्थिक विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कोयला मंत्रालय एक स्थिर, पारदर्शी और प्रदर्शन-उन्मुख प्रणाली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। सक्रिय नीतिगत हस्तक्षेपों, कठोर प्रदर्शन निगरानी और हितधारकों के साथ घनिष्ठ जुड़ाव के माध्यम से, मंत्रालय सभी क्षेत्रों में कोयले की विश्वसनीय उपलब्धता और निर्बाध संचालन सुनिश्चित कर रहा है। “विकसित भारत 2047” की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप, ये प्रयास एक सरल ऊर्जा ढांचा बनाने, घरेलू उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने और लगातार आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार के संकल्प को सुदृढ़ करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडिया स्किल्स 2025–26 का भव्य समापन

नोएडा/लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पटीशन 2025–26 का भव्य समापन समारोह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं के कौशल, नवाचार और उत्कृष्ट...

रूसी संघ के संसदीय शिष्टमंडल ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश से भेंट की

डेस्क। रूसी संघ की संघ परिषद के प्रथम डिप्यूटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमीर याकुशेव के नेतृत्व में संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन में राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश से भेंट की। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, हरिवंश ने याकुशेव की भारत की प्रथम यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा यह उल्लेख किया कि राज्य सभा...

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

डेस्क। रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमिर याकुशेव के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला से भेंट की।रूसी शिष्‍टमंडल का स्वागत करते हुए, अध्यक्ष ने याकुशेव को फेडरेशन काउंसिल के संसदीय मैत्री समूह...

सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के सभी माध्यमों—विशेषकर सोशल मीडिया—का उपयोग करते हुए सरकार की नीतियों का व्यापक स्तर...

देवरिया: सिंगही डीह में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

संजय मिश्र।देवरिया। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगही डीह और दुबौली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने 5 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। तेज़ी से फैली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दुबौली ग्राम निवासी अमित कुमार...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.