TN

TotaRam News

What's Hot

IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, यूपी सरकार में थीं विशेष सचिव

Table of Content

UP कैडर की अधिकारी ने मीरजापुर और देवरिया में अपने कार्यकाल की यादें साझा कीं, इस्तीफे की वजह नहीं बताई

संजय मिश्र।

देवरिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की। हालांकि, उन्होंने अपने पद से हटने के पीछे की वजह को लेकर पोस्ट में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया। इसके साथ ही इस्तीफे को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रही हैं दिव्या मित्तल

आईएएस अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारियां निभाने के साथ दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रही हैं। वह समय-समय पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ अपने अनुभव और उपयोगी सुझाव साझा करती रही हैं। दिव्या मित्तल की सोशल मीडिया गतिविधियों में किताबों और पढ़ने से जुड़े विषयों पर पोस्ट भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा वह विभिन्न मुद्दों पर लोगों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक सलाह देने वाली पोस्ट साझा करती रही हैं।

अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट देखने को मिले। वह वीडियो संदेशों के जरिए स्थानीय लोगों से संवाद करतीं और विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखती रही हैं। उनके कई वीडियो से यह भी झलकता रहा है कि वह अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों और काम से काफी जुड़ी हुई थीं। सार्वजनिक मंचों पर उनकी सक्रियता के कारण भी वह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में रही हैं।

लंदन से लौटकर चुना देश सेवा का रास्ता

दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में लिखा, “साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद लंदन में नौकरी लग गयी। पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ अधूरा लगता था। अपने देश से दूर होना खलता था।” उन्होंने IIT दिल्ली से बी.टेक और IIM बैंगलोर से MBA किया। इसके बाद लंदन में जेपी मॉर्गन में ट्रेडर के तौर पर करोड़ों के पैकेज पर काम किया। 2012 की UPSC परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल कर वह IAS बनीं।

देवरिया और मीरजापुर को बताया सीख का दौर

अपने संदेश में उन्होंने देवरिया और मीरजापुर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि मीरजापुर ने सिखाया कि “असंभव कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है” और देवरिया ने सिखाया कि “सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है।” DM के तौर पर मीरजापुर में उनके कार्यकाल के दौरान हलिया ब्लॉक के सुदूर पहाड़ी गांव लहुरियादह में आजादी के 75 साल बाद पहली बार नल से जल पहुंचा था, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के सबसे भावुक पल को याद करते हुए लिखा कि लहुरियादह की एक वृद्ध महिला ने पानी आने पर कुछ नहीं कहा, बस कांपते हाथों से उनका सिर छूकर आशीर्वाद दिया। “पद आज छूट गया है, लेकिन वह स्पर्श और देश की मिट्टी से मिला सपना जीवन भर साथ रहेगा,” उन्होंने लिखा। अपने संदेश के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और साथियों का आभार जताया और कहा कि उन्होंने सीखा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक व्यक्ति होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही न्याय है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.