TN

TotaRam News

What's Hot

‘पत्थरबाजी’ से ‘स्कीइंग’ तक: घाटी में खेल जोश बन गए हैं: डॉ. मांडविया

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के दूसरे चरण के समापन समारोह को संबोधित किया और भविष्य में गुलमर्ग को एक प्रमुख वैश्विक शीतकालीन खेल केंद्र में परिवर्तित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कश्मीर की भूमि में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में गुलमर्ग शीतकालीन खेलों का वैश्विक केंद्र बनेगा।”
डॉ. मांडविया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुलमर्ग में होने वाले भविष्य में होने वाले शीतकालीन खेलों के संस्करणों में खेलों को पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मिलाकर 15 दिवसीय एकीकृत खेल आयोजन के रूप में विस्तारित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “अब शीतकालीन खेल केवल चार दिनों तक सीमित नहीं रहेंगे। पर्यटन को एकीकृत करके, हम 15 दिनों की अवधि वाले शीतकालीन खेलों का आयोजन करेंगे जिसमें फिट इंडिया कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।” छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे चरण में, 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया और पूरे देश के युवा एक साथ आए। डॉ. मांडविया ने बल देकर कहा कि खेल में समाज को एकजुट करने, खेल भावना को पोषित करने, सद्भाव को बढ़ावा देने एवं समग्र विकास को गति देने की परिवर्तनकारी शक्ति है। डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलों की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कभी ‘पत्थरबाजी’ से संबद्ध यह क्षेत्र अब ‘स्कीइंग’ के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में खेल एक जोश बन गया है, जो कि प्रगति एवं विकास की दिशा में निरंतर यात्रा को दर्शाता है।
केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण की रूपरेखा भी प्रस्तुत की, जिसमें खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया है क्योंकि भारत की आकांक्षा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की है और देश का लक्ष्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2047 तक शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में अपना स्थान बनाना है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया पहल ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, यूथ गेम्स, विंटर गेम्स, वाटर स्पोर्ट्स, ट्राइबल गेम्स, नॉर्थ ईस्ट गेम्स और बीच गेम्स के माध्यम से पूरे देश में खेल के अवसरों का बहुत विस्तार किया है, जिससे पूरे वर्ष खिलाड़ियों की निरंतर भागीदारी सुनिश्चित होती है।
केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि शीतकालीन खेलों की अवसंरचना एवं प्रशिक्षण प्रणालियों को ज्यादा मजबूत करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) स्थापित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का ‘महाकुम्भ’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में...

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

डेस्क। दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश) में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, जहाँ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान,...

अप्रैल–मई में युद्धस्तर पर काम कर जनता को त्वरित लाभ देने पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली वित्तीय वर्ष में जो योजनाएं किसी कारणवश अधूरी रह गई हैं, उन्हें चालू...

समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने...

इंडिया फार्मा का आयोजन 13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा

डेस्क। औषध विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार इंडिया फार्मा 2026 के 9वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्‍की) और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) के सहयोग से 13-14 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित फिक्‍की के फेडरेशन हाउस में किया जा रहा है।इस...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.