TN

TotaRam News

What's Hot

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित GLOBALG.A.P. क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मेंटॉरशिप सत्र के प्रथम दिवस पर आज फील्ड विजिट का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, उद्यान तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर स्वीकृत ‘अच्छी कृषि पद्धतियों’ के व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि वर्तमान मेंटरशिप सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को फील्ड स्तर पर व्यावहारिक अनुभव एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय का एक प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम है, जिसे GLOBALG.A.P. GmbH, कोलोन (जर्मनी) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
प्रथम दिवस के अवसर पर केन्या से आए GLOBALG.A.P. के मास्टर ट्रेनर डेनियल महिंदा वहोमे द्वारा कृषि, उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के 40 अधिकारियों को फील्ड स्तर पर Good Agricultural Practices (GAP) से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
फील्ड विजिट के दौरान प्रतिभागियों को जनपद लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र स्थित IRADA Farmer Producer Company (FPO) के चयनित फार्म का भ्रमण कराया गया, जहां GLOBALG.A.P. मानकों के अनुरूप कृषि क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान IRADA FPO के निदेशक दया शंकर सिंह द्वारा फसल प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्यात उन्मुख कृषि पद्धतियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को रहमनखेड़ा स्थित मैंगो पैक हाउस का भी भ्रमण कराया गया, जहां आम एवं सब्जियों के निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान Vapour Heat Treatment (VHT), Hot Water Treatment, De-sapping, Sorting, Grading, Packing एवं Pre-cooling जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादों के निर्यात की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में मंडलीय अधिकारी वाराणसी अमित यादव, सहायक निदेशक मुख्यालय गंगा दयाल, सहायक निदेशक संजय कुमार सहित उद्यान विभाग के लखनऊ, गोरखपुर, गोण्डा, कानपुर, मेरठ एवं अलीगढ़ के उप निदेशक उपस्थित रहे। इसके साथ ही कृषि विभाग एवं कृषि विपणन निदेशालय के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का द्वितीय दिवस 16 अप्रैल 2026 को किसान मंडी भवन, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीकी सत्र एवं मेंटॉरशिप गतिविधियां संपन्न होंगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.