TN

TotaRam News

What's Hot

GIDA Gorakhpur में ₹20,000 करोड़ से अधिक का निवेश, 9 वर्षों में 40,000 से ज्यादा रोजगार सृजित

Table of Content

2,000 एकड़ की धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र से खुले निवेश के नए द्वार; अडानी और श्रेयस डिस्टिलरीज को 115 एकड़ भूमि आवंटित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को जमीन पर उतारते हुए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) पूर्वांचल में औद्योगिक निवेश और रोजगार का नया इंजन बनकर उभरा है। बेहतर बुनियादी ढांचे, मजबूत कनेक्टिविटी और निवेश-अनुकूल वातावरण के दम पर गीडा ने पिछले नौ वर्षों में ₹20,000 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 40,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

3,600 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र फुल, ‘धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप’ के रूप में विकसित किया जा रहा

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि वर्तमान में गीडा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में 50,000 से अधिक लोग तकनीकी, कुशल और अर्ध-कुशल भूमिकाओं में कार्यरत हैं। यह बढ़ता औद्योगिक इकोसिस्टम पूर्वांचल के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहा है। अडानी सीमेंट प्लांट जैसे मेगा प्रोजेक्ट में करीब 70 प्रतिशत कार्यबल गोरखपुर मंडल और पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों से है।

गीडा का वर्तमान में करीब 3,600 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र लगभग पूरी तरह भर चुका है। निवेश की बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने 2,000 एकड़ का नया लैंड बैंक तैयार किया है, जिसे ‘धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

गीडा में बड़े निवेश, कंपनियों की मजबूत मौजूदगी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के बीच रणनीतिक रूप से स्थित यह क्षेत्र गोरखपुर को लखनऊ से महज तीन घंटे की दूरी पर जोड़ती है। इससे निवेशकों को बेहतर लॉजिस्टिक्स, तेज माल परिवहन और व्यापक बाजारों तक आसान पहुंच का लाभ मिलेगा। नई टाउनशिप में निवेशकों का भरोसा भी दिखने लगा है। अडानी और श्रेयस डिस्टिलरीज को 115 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है।

गीडा में राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों की मजबूत मौजूदगी इसके तेजी से विकसित होते औद्योगिक आधार को दर्शाती है। एनएसई में सूचीबद्ध गैलेंट ग्रुप, हाल ही में आईपीओ लाने वाली क्रेजी स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, तथा कोका-कोला और पेप्सिको के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यहां संचालित हैं। इसके अलावा आईजीएल, अपोलो एपीआई स्टील ट्यूब्स और तत्व पॉलीप्लास्टिक जैसी कंपनियां भी गीडा के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूती दे रही हैं।

निवेश को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए गीडा भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ डिजिटल सुविधाओं को भी लगातार मजबूत कर रहा है। निवेश मित्र 2.0 से निवेश मित्र 3.0 पर अपग्रेड के बाद उद्यमियों को मंजूरियों, प्रोत्साहनों और अन्य आवश्यकताओं से जुड़ी 21 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं।

डिजिटल सुविधाओं से निवेश प्रक्रिया आसान

वन मैप पोर्टल के माध्यम से निवेशक उपलब्ध भूखंडों को लाइव देख सकते हैं और पारदर्शी ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। इन्वेस्ट यूपी के तहत तैनात उद्यमी मित्र निवेशकों के लिए सिंगल-पॉइंट फैसिलिटेशन के रूप में कार्य कर रहे हैं और विभिन्न विभागों से समन्वय कर मंजूरियों की प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं।

जमीन की उपलब्धता, मजबूत कनेक्टिविटी, बड़े उद्योगों की मौजूदगी और डिजिटल निवेश सुविधाओं के साथ गीडा अब गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल को विनिर्माण, रोजगार और सतत औद्योगिक विकास के वैश्विक प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह औद्योगिक विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देने में पूर्वांचल की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.