TN

TotaRam News

What's Hot

Eid-ul-Fitr: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद

Table of Content

रमजान के पाक महीने के पूरा होने पर आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर, चांद दिखने के बाद खत्म हुआ तारीख को लेकर कंफ्यूजन

डेस्क। देशभर में आज यानी 21 मार्च को ईद-उल-फितर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल इस पर्व को “मीठी ईद” भी कहा जाता है। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ईद के दिन सुबह की शुरुआत विशेष नमाज़ से होती है, जिसे “ईद की नमाज़” कहा जाता है। देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के लिए पहले से समय तय किए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नमाज़ अदा कर रहे हैं। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

इस साल भारत में रमजान का महीना 18 फरवरी से शुरू हुआ था और 30 रोज़ों के बाद आज ईद मनाई जा रही है। ईद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के कारण कंफ्यूजन बना रहा, लेकिन शुक्रवार को शव्वाल का चांद दिखाई देने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि आज यानी 21 मार्च को देशभर में ईद मनाई जाएगी। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं और ज़कात के जरिए जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस पवित्र महीने के समापन पर ईद का त्योहार खुशी और शुक्रिया अदा करने के रूप में मनाया जाता है।

देश के प्रमुख शहरों में ईद की खास रौनक देखने को मिल रही है। जामा मस्जिद, चारमीनार, ऐशबाग ईदगाह, हजरतबल दरगाह, हाजी अली दरगाह और रेड रोड जैसे स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने पहुंचे। इन जगहों पर बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। लोग नए कपड़े पहनकर, एक-दूसरे से गले मिलकर और मिठाइयां बांटकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं। ईद-उल-फितर का यह पर्व देश में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.