TN

TotaRam News

What's Hot

ईद-उल-फितर पर यूपी में हाई अलर्ट

Table of Content

लखनऊ। ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार देर रात से ही पुलिस ने धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शनिवार को नमाज के दौरान सभी जिलों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, जबकि लखनऊ से डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखेंगे।

ईद की नमाज सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी और इसको लेकर पहले ही धार्मिक नेताओं से समन्वय कर लिया गया है। नमाज के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। पशुपालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें। नवरात्र के चलते मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षा मंत्री ने विशाखापत्तनम में नौसेना की ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की आधारशिला रखी

डेस्क। राजनाथ सिंह ने 03 अप्रैल, 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला – नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) में अत्याधुनिक ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ (एलसीटी) सुविधा की आधारशिला रखी। यह सुविधा भारत की नौसेना अनुसंधान और परीक्षण क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी, जो तकनीकी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में...

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल

डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर अपनी ‘स्व-गणना’ (self-enumeration) पूरी कर जनगणना 2027 के पहले चरण में भागीदारी की। इस अवसर पर इस प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना शासन के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने इस...

गरीब-मध्यम वर्ग के लिए बेहतर यात्रा पर रेलवे का फोकस

डेस्क। गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर सम्भव कोशिश है। इस उद्देश्य के लिए हम सभी मिल कर काम करें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश भर के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में ये आह्वान किया। ये बैठक रेल भवन, नई दिल्ली से...

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी से करेंगे “स्कूल चलो अभियान-2026” का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रदेश...

राष्ट्रधर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं शिवाजी महाराज – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7- कालिदास मार्ग पर ‘हिंदवी स्वराज्य’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि छत्रपति शिवाजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.