TN

TotaRam News

What's Hot

देश में 96.73 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी

Table of Content

70+ वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कवर

तोताराम न्यूज़ , डेस्क। आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत की जनसंख्‍या के सबसे निचले 40 प्रतिशत हिस्से में आने वाले 12 करोड़ परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक स्तर की अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। अक्टूबर 2024 में, इस योजना का विस्तार किया गया और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक स्थिति देखे बिना 4.5 करोड़ परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी इसमें शामिल किया गया। 31 दिसंबर, 2025 तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 96.73 लाख से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं।
31 दिसंबर, 2025 तक, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभार्थियों के लिए कुल 10.33 लाख अस्पताल भर्तियां स्वीकृत की गई हैं, जिनकी लागत 2,154.37 करोड़ रुपये है। इनमें से 3.93 लाख भर्ती, जिनकी लागत 820.42 करोड़ रुपये है, महिला लाभार्थियों से संबंधित हैं और 6.40 लाख भर्ती, जिनकी लागत 1333.94 करोड़ रुपये है, कार्यान्वयन करने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष लाभार्थियों से संबंधित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Polytechnic Counselling 2026: तीसरे चरण की Choice Filling शुरू, 19 जुलाई तक भरें ऑनलाइन विकल्प

16 से 19 जुलाई तक भर सकेंगे चॉइस, अब तक 32,813 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश लखनऊ। प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत मुख्य काउंसिलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन विकल्प (Choice Filling) भरने की प्रक्रिया आज 16 जुलाई, 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार...

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दी बधाई

81,882 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां, 236 मेधावियों को 242 पदक प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ...

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जनता अदालत में 36 प्रकरणों की सुनवाई, 11 शिकायतों का मौके पर समाधान

लखनऊ LDA जनता अदालत में आवंटियों की समस्याओं पर सुनवाई लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा...

KGMU ट्रॉमा सेंटर में जीवनरक्षक ऑपरेशन, चार लोहे की सरियां निकालकर बचाई युवक की जान

निर्माण हादसे में घायल युवक का KGMU में सफल इलाज लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक गंभीर हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद युवक के शरीर में फंसी चार लोहे की सरियों को विशेषज्ञों...

उत्तर प्रदेश में दूध मिलावट पर FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹65 लाख के डेयरी उत्पाद जब्त

41 इकाइयों पर छापेमारी, 111 नमूने लिए गए, 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्गत निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ दूध व दुग्ध उत्पाद यथा दूध ,पनीर, दही, एवं घी में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित जनपदों में अन्तर्जनपदीय टीम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.