/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया के बिंदवलिया मिश्र में नाग पंचमी पर 7 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित, शिव मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

Table of Content

7 फीट ऊंचे त्रिशूल और नाग देवता की विधि-विधान से स्थापना

संजय मिश्र।

देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बिंदवलिया मिश्र में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर परिसर में सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित मां अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर परमपूज्य संत ज्ञानी जी महाराज के सानिध्य में विद्वान पंडितों एवं आचार्यों की उपस्थिति में करीब सात फीट ऊंचे त्रिशूल और नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई।

वैदिक रीति से संपन्न हुआ अनुष्ठान

स्थापना से पूर्व त्रिशूल और नाग देवता को भांगड़ा, ढोल-मजीरा और बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर तक लाया गया। मंदिर में इससे पहले अखंड अष्टजाम कीर्तन का आयोजन किया गया था। पूरे परिसर को फूलों, बेलपत्र और दीपों से सजाया गया था।

अखंड अष्टजाम कीर्तन के समापन के बाद नाग देवता व त्रिशूल स्थापना की पूजा-अर्चना शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने कलश स्थापना, रुद्राभिषेक और विशेष हवन कराया। आचार्यों ने शिव सहस्रनाम और नाग पंचमी से जुड़े मंत्रों का पाठ किया। इस दौरान पूरे परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष और शंखध्वनि से वातावरण शिवमय हो उठा।

ग्रामवासियों का मानना है कि श्रावण सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर नाग देवता व त्रिशूल की स्थापना गांव के लिए अत्यंत मंगलकारी है। मान्यता के अनुसार, शिव मंदिर में त्रिशूल की स्थापना से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तथा गांव में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

गांव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

धातु से बनी नाग देवता व त्रिशूल स्थापना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस अवसर पर ब्राह्मण भोज और भंडारे का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। हवन के पश्चात भक्तों ने त्रिशूल और नाग देव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ग्राम प्रधान महेश्वर मिश्र बबलू एवं उनके बड़े भाई गिरेंद्र मिश्र, पुत्र स्वर्गीय राघव मिश्र, द्वारा शिव लिंग पर धातु से बनी नाग देवता और त्रिशूल स्थापित कराया गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष नाग पंचमी पर यहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

इस अवसर पर शिवाकांत मिश्र, विंध्याचल मिश्र, सुनील दुबे, दीनानाथ मिश्र, गंगासागर मिश्र, रामनाथ यादव, सुमंत मिश्र, संजय कुशवाहा, ओम प्रकाश मिश्र, राकेश यादव, मनीष मिश्र,बबलू गिरी (मंदिर पुजारी), राधेश्याम राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं और दूर-दराज से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। श्रावण मास में शिवभक्ति और नाग पंचमी के पर्व का यह संगम देखकर पूरा बिंदवलिया मिश्र गांव भक्तिमय हो उठा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.