TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया के ओंकारेश्वर शिव मंदिर में अखंड अष्टयाम का समापन, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा परिसर

Table of Content

देवरिया के बिंदवलिया मिश्र में अखंड अष्टयाम का समापन, ओंकारेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संजय मिश्र।

देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिंदवलिया मिश्र स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम का समापन गुरुवार देर शाम विधि-विधान से हवन-पूजन, भव्य आरती, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे के साथ हुआ। पूर्णाहुति के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। इस दौरान पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

अखंड अष्टयाम का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ था। धार्मिक अनुष्ठान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

हवन-पूजन और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

पूर्णाहुति के अवसर पर आचार्य हिमांशु दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से सामूहिक हवन-पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान नित्यानंद मिश्र और उनकी धर्मपत्नी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना में भाग लिया। हवन-पूजन के बाद भगवान शिव की भव्य महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।

आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर शाम मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

अखंड अष्टयाम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी बबलू गिरी महाराज के साथ विंध्याचल मिश्र, दीनानाथ मिश्र, गंगासागर मिश्र, अनिल मिश्र,सुनील दुबे,मृत्युंजय मिश्र, सुमंत मिश्र, अखिलेश मिश्र समेत नवयुवक मंडली के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शंकर इण्टर कॉलेज बिंदवलिया के प्राचार्य अभय द्विवेदी,नमो नारायण मिश्र, चंद्र भूषण शुक्ल,राजेंद्र मिश्र, देवेंद्र मिश्र, श्याम बिहारी मिश्र, राधा कृष्ण मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक समरसता को मजबूत करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.