TN

TotaRam News

What's Hot

दिल्ली पेंशन अदालत 2026: प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने BSNL-MTNL पेंशनभोगियों की शिकायतों का निपटारा किया

Table of Content

Principal CCA Office Organizes Grievance Redressal for BSNL & MTNL Pensioners

दिल्ली। दिल्ली स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए आज सफलतापूर्वक पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता संयुक्त (पेंशन) रजत त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक संचार लेखा नियंत्रक (पेंशन) श्याम लाल दास भी मौजूद थे। इस दौरान बीएसएनएल, एमटीएनएल और दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों की शिकायतों को सुना गया और उनका निवारण किया गया, जिनमें पेंशन भुगतान, रूपांतरण (कम्यूटेशन) और अन्य लाभों से जुड़े मामले शामिल थे।

इस पेंशन अदालत ने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। पेंशन अथॉराइजेशन, संशोधन, पारिवारिक पेंशन और अन्य पेंशन मामलों से जुड़े मुद्दों की जांच की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया।दिल्ली स्थित प्रधान सीसीए कार्यालय अपने पेंशनभोगियों को समय पर और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए निकट भविष्य में भी इस प्रकार की पेंशन अदालतों का नियमित आयोजित करता रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Archaeology Department: उत्तर प्रदेश के स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये मंजूर

प्राचीन धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 275 स्मारकों, पुरास्थलों को राज्य के धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है एवं 40 स्मारकों पुरास्थल संरक्षण की प्रक्रिया में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्मारकों, पुरास्थलों के अनुरक्षण, रेस्टोरेसन एवं...

योगी सरकार का 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान: उत्तर प्रदेश रेशम विभाग लगाएगा 14 लाख पौधे

मंत्री राकेश सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा कानपुर देहात/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में रेशम विभाग 14 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार...

लखनऊ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैनिक इंटर कॉलेज में बाल अधिकार और POCSO कानून की दी जानकारी

नालसा योजना-2015 के तहत छात्रों को बताए अधिकार लखनऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर में “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,...

JEECUP 2026: UP Polytechnic दूसरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 14 जुलाई तक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे हेल्प सेंटर लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम दिनांक 10 जुलाई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित...

NHRC ने हरियाणा के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की। एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने संयुक्त सचिव समीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून) इंद्रजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.