TN

TotaRam News

What's Hot

दीपोत्सव-2026 की भव्यता का बनें साक्षी, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज

Table of Content

दीपोत्सव-2026 में जगमगाएगी रामनगरी, पर्यटकों को मिलेगा अविस्मरणीय अनुभव- जयवीर सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव-2026 को और आकर्षक एवं अविस्मरणीय बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने देश-दुनिया से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष ‘दीपोत्सव अयोध्या’ टूर पैकेज तैयार किया है। दो रात और तीन दिन (06-08 नवंबर) के इस खास पैकेज के तहत पर्यटक रामनगरी के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन के साथ लाखों दीयों से सजी अयोध्या की दिव्य आभा और भव्य दीपोत्सव का अलौकिक अनुभव कर सकेंगे। टूर पैकेज की खास बात यह है कि अगर कोई यात्री अयोध्या में अतिरिक्त दिनों तक ठहरना चाहेगा तो वह पैकेज को कस्टमाइज कर सकता है।     

दीपोत्सव-2026 इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। रामनगरी में 30 लाख दीपों की रोशनी के साथ 2,100 ड्रोन आसमान में भव्य आकृतियां उकेरेंगे। सात नवंबर को दीपोत्सव के दिन होने वाले ड्रोन शो के अलावा नौ नवंबर (दिवाली के अगले दिन) को भी दर्शकों को यह नजारा देखने को मिलेगा। वहीं, 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, 240 से अधिक मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो समेत कई आयोजन दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएंगे। अयोध्या पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आयोजन का विशेष अनुभव मिले, इसके लिए यूपीएसटीडीसी ने प्रति व्यक्ति 16,999 रुपए का पैकेज निर्धारित किया है। यह विशेष टूर पैकेज देश के अन्य राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल सहित अन्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  

श्री राम से जुड़े आस्था स्थलों का भ्रमण

यूपीएसटीडीसी के इस विशेष पैकेज में ट्विन-शेयरिंग आधार पर होटल में ठहरने, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोजन और एसी वाहन से परिवहन की सुविधा शामिल है। पर्यटक प्रभु श्रीराम से जुड़े प्रमुख आस्था एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘विशेष टूर पैकेज के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अयोध्या के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराने के साथ दीपोत्सव की अलौकिक आभा को करीब से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इससे ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को भी बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव-2026 में पर्यटकों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सरयू पर नए घाट, एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट जैसे नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट के साथ गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण और उधैला झील में ईको-टूरिज्म विकास भी पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करेगा।’

पहले दिन रामनगरी में प्रमुख स्थलों का भ्रमण 

‘दीपोत्सव अयोध्या’ टूर पैकेज के पहले दिन रामनगरी आगमन और होटल प्रवेश के बाद पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। शाम को सरयू आरती में शामिल होने के साथ-साथ रोशनी से जगमगाते राम की पैड़ी का मनोहारी दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। रात्रि विश्राम अयोध्या में होगा।

दूसरे दिन दीपोत्सव बनेगा खास आकर्षण 

पर्यटकों के दूसरे दिन की शुरुआत होटल में नाश्ते के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर दर्शन से होगी। इसके बाद सीता की रसोई सहित अयोध्या के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। दिन का सबसे आकर्षक हिस्सा होगा दीपोत्सव के अवसर पर सजी-संवरी रामनगरी का दर्शन। पर्यटक दीयों से जगमगाते अयोध्या के घाटों और सड़कों, भव्य दीप प्रज्ज्वलन तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का अनुभव कर सकेंगे। टूर पैकेज में लाखों दीयों की रोशनी के बीच भव्य दीपोत्सव को प्रमुख आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है।

तीसरे दिन सुखद यादों के साथ यात्रा का समापन

‘दीपोत्सव अयोध्या’ टूर पैकेज के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत होटल में नाश्ते के बाद मंदिर दर्शन से होगी। इसके बाद पर्यटक अयोध्या के स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने के साथ प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। होटल से चेक-आउट के बाद दीपोत्सव की मनोहारी यादों को संजोए पर्यटकों की यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा सुखद अनुभवों के साथ संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त, कोई आगंतुक अगर पैकेज के निर्धारित तिथि से आगे ठहरना चाहता है तो वह टूर पैकेज को कस्टमाइज कर सकता है।  

इच्छुक ऐसे करें बुकिंग

‘दीपोत्सव अयोध्या’ पैकेज की बुकिंग के लिए यूपीएसटीडीसी की ओर से 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट www.upstdc.co.in के माध्यम से भी पैकेज की जानकारी एवं बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज की दर 16,999 रुपए प्रति व्यक्ति (ऑल-इंक्लूसिव) निर्धारित की गई है। इसमें जीएसटी अतिरिक्त होगा तथा अन्य नियम एवं शर्तें लागू होंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि पैकेज में व्यक्तिगत खर्च, स्मारकों के प्रवेश शुल्क, नाव की सवारी तथा अन्य ऐसी सेवाएं शामिल नहीं हैं, जिनका उल्लेख पैकेज में नहीं किया गया है।

..ताकि अविस्मरणीय स्मृतियां लेकर लौटें- अपर मुख्य सचिव  

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘अयोध्या दीपोत्सव ने बीते वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। दीपोत्सव-2026 को और भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपीएसटीडीसी ने आकर्षक और बजट अनुकूल टूर पैकेज तैयार किया है, जिसमें उनके ठहरने और परिवहन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। हमारा प्रयास है कि अयोध्या आने वाला हर पर्यटक यहां से आस्था, आनंद और दीपोत्सव की अविस्मरणीय स्मृतियां लेकर लौटे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.