TN

TotaRam News

What's Hot

सीतापुर के मिश्रिख में महर्षि दधीचि की तपोभूमि संवरेगी

Table of Content

  •  99.14 लाख रुपए की परियोजना प्रगति पर
  • दधीचि के त्याग की धरती पर बही विकास धारा, 74 लाख रुपए की प्रथम क़िस्त जारी होते ही परियोजना को लगे पंख
  • उत्तर प्रदेश सरकार की नैमिषारण्य को विश्वस्तरीय धार्मिक गंतव्य बनाने की पहल को मिली गति 
  • मिश्रिख स्थित महर्षि दधीचि तीर्थ में पर्यटकों के लिए आधुनिक प्रबंध, यात्री शेड, चेंज रूम और भव्य प्रवेश द्वार होंगे तैयार
  • मिश्रिख में महर्षि दधीचि तीर्थ का होगा पर्यटन विकास, नैमिषारण्य को आध्यात्मिक हब बनाने की तैयारी तेज- जयवीर सिंह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का सीतापुर एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देने में जुटी है। महर्षि दधीचि की नगरी और नैमिषारण्य की पावन भूमि के रूप में प्रसिद्ध इस क्षेत्र को अब बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नैमिषारण्य को आध्यात्मिक-पर्यटन हब बनाने की दिशा में ‘वेदारण्यम’ समेत कई परियोजनाएं पहले से चल रही हैं। इसी कड़ी में मिश्रिख स्थित महर्षि दधीचि तीर्थ के विकास को हरी झंडी मिल गई है। राज्य सरकार ने करीब 99.14 लाख रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है, जिसमें से 74 लाख रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में सरकार लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नैमिषारण्य धाम को एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीतापुर जनपद का मिश्रिख, महर्षि दधीचि से जुड़ा अत्यंत पावन स्थल है, जिसे प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल महर्षि दधीचि तीर्थ को न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।’

विकास कार्यों पर खर्च होंगे लाखों रुपए 
परियोजना के तहत विकास कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा यात्री शेड के निर्माण पर है। इस कार्य के लिए करीब 25 लाख रुपए से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा स्वागत द्वार के निर्माण पर लगभग 9.25 लाख रुपए और चेंज रूम के लिए 7.28 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अन्य मदों में भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है।

साथ ही, साइट डेवलपमेंट, कोटा स्टोन फ्लोरिंग और अन्य निर्माण कार्यों के जरिए पूरे परिसर का कायाकल्प करने की तैयारी है। विद्युत, प्लंबिंग और लैंडस्केपिंग से जुड़े कार्यों के तहत आंतरिक और बाहरी प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जबकि जलापूर्ति, सीवरेज और हरित विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद महर्षि दधीचि तीर्थ स्थल पर बुनियादी सुविधाएं पहले से कहीं अधिक बेहतर हो जाएंगी।

महर्षि दधीचि का ‘अस्थि दान’ 
सीतापुर के मिश्रिख में स्थित महर्षि दधीचि कुंड आस्था और त्याग का प्रतीक बना है। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर यह पवित्र स्थल उस महान बलिदान की गाथा सुनाता है, जब महर्षि दधीचि ने देवताओं की रक्षा के लिए अपनी ही हड्डियां दान कर दी थीं। मान्यता है कि दानव वृत्रासुर के आतंक से त्रस्त 88 हजार ऋषियों की रक्षा के लिए भगवान इंद्र को दधीचि की अस्थियों से बना वज्र ही समाधान मिला। इसी त्याग ने बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित की। फलस्वरूप, सीतापुर के मिश्रिख का नाम पौराणिक कथाओं और इतिहास में दर्ज हो गया। 

आस्था के साथ विकास की रफ्तार- मंत्री 
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन में सीतापुर की विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रमुख धार्मिक केंद्र नैमिषारण्य है, जिसे हजारों ऋषि-मुनियों की तपोभूमि और 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का हृदय गिरा था, जिसके बाद यह स्थान ललिता देवी मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हुआ। नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी और पंच प्रयाग जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में 18 लाख से अधिक पर्यटकों ने सीतापुर का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.