TN

TotaRam News

What's Hot

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलता है तप, ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद

Table of Content

डेस्क। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के तपस्विनी स्वरूप, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी का यह रूप त्याग, तपस्या और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। ‘ब्रह्मचारिणी’ शब्द ‘ब्रह्म’ यानी तप और ‘चारिणी’ यानी आचरण से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है तप का पालन करने वाली देवी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में धैर्य, संयम और दृढ़ संकल्प की भावना विकसित होती है।

पौराणिक कथा के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने अपने पूर्व जन्म में हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया था। नारद मुनि के उपदेश पर उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। हजारों वर्षों तक उन्होंने कठिन व्रत और तप किया, यहां तक कि भोजन और जल का भी त्याग कर दिया। उनकी इस कठोर साधना के कारण ही उन्हें ‘तपस्विनी’ और ‘ब्रह्मचारिणी’ के नाम से जाना जाता है। पूजा के दौरान भक्तों को पीले या सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए और मां को मिश्री, शक्कर या पंचामृत अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:” और “ऊं ऐं नमः” जैसे मंत्रों का जप विशेष फलदायी होता है।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अत्यंत सरल और तेजस्वी है। वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं, एक हाथ में जपमाला और दूसरे में कमंडल रखती हैं। उन्हें ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। नवरात्रि का यह दूसरा दिन भक्तों को यह संदेश देता है कि सच्ची श्रद्धा, धैर्य और दृढ़ निश्चय से जीवन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.