TN

TotaRam News

What's Hot

संचार लेखा नियंत्रक जनरल ने घिटोर्नी में पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Table of Content

डेस्क। संचार लेखा नियंत्रक जनरल वंदना गुप्ता ने आज एनसीए-एफ, घिटोरनी में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान “राजस्व संबंधी आदेशों एवं स्पष्टीकरणों पर विषयगत संकलन” के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। यह प्रकाशन राजस्व प्रक्रियाओं में स्पष्टता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस संशोधित संस्करण को सभी हितधारकों के लिए एक व्यापक संदर्भ ग्रंथ के रूप में उपयोगी बनाने हेतु सावधानीपूर्वक संकलित किया गया है और इसे सुव्यवस्थित ढंग से संरचित किया गया है। इसमें महत्वपूर्ण आदेशों और स्पष्टीकरणों की विस्तृत श्रृंखला को समेकित करते हुए व्याख्या में एकरूपता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, यह समझ को सुदृढ़ करता है और अधिक सूचित एवं सुसंगत निर्णय लेने में प्रभावी सहायता प्रदान करता है।

इस संकलन को राजस्व प्रशासन के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए चार विषयगत अनुभागों में व्यवस्थित किया गया है:

1. स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क संबंधी आदेश (खंड I और II)

2. लाइसेंस शुल्क संबंधी आदेश (खंड I और II)

3. बैंक गारंटी संबंधी आदेश

4. न्यायालय संबंधी मामले / विविध

पूर्वी क्षेत्र के प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कार्यकुशलता बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.