/ Nov 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बुध प्रदोष व्रत 2026: शुभ मुहूर्त, महत्व और लाभ

Table of Content

पंडित सुनील पांडेय।

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित होता है और प्रत्येक मास के कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2026 में वैशाख मास के कृष्ण पक्ष का पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल, बुधवार को पड़ रहा है। चूंकि यह दिन बुधवार है, इसलिए इसे ‘बुध प्रदोष व्रत’ कहा जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से बुध प्रदोष व्रत का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव के साथ-साथ बुध ग्रह को भी प्रसन्न करने का उत्तम अवसर माना जाता है। बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, वाणी, शिक्षा और व्यापार से होता है। इसलिए इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को इन क्षेत्रों में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की संध्या बेला यानी प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस समय श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंग के दर्शन करता है और पूजन करता है, उसकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलता है।

बुध प्रदोष व्रत के प्रमुख लाभ
इस व्रत को करने से कई प्रकार के आध्यात्मिक और सांसारिक लाभ मिलते हैं। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और रोगों से राहत मिलती है। व्यक्ति की वाणी में मधुरता आती है, जिससे उसके संबंध बेहतर होते हैं। व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। साथ ही, यह व्रत पितृ दोष और वास्तु दोष को शांत करने में भी सहायक माना गया है। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। विशेष रूप से वे लोग जो कर्ज से परेशान हैं या जिनके बच्चों की शिक्षा में बाधाएं आ रही हैं, उनके लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

बुध प्रदोष व्रत 2026 का शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 15 अप्रैल 2026, प्रातः 12:12 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 15 अप्रैल 2026, रात्रि 10:31 बजे
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त: सायं 06:56 बजे से रात्रि 09:13 बजे तक

इस प्रकार बुध प्रदोष व्रत श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की मान्यता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलडीएः वेलनेस सिटी में 214 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 338 भूखण्ड

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुयी योजना के द्वितीय चरण की लॉटरी लखनऊ। एलडीए ने वेलनेस सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत भूमि देने वाले काश्तकारों को मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुये इस लॉटरी ड्रॉ में 214...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ICMR राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के गोल्डन जुबिली समारोह का किया उद्घाटन

मलेरिया उन्मूलन पर दिया जोर नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया लंबे समय से भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक...

Lucknow News: गोमती तट पर ‘योगी की पाती’ का आकर्षण, रंग दे बसंती मंच पर भक्ति गीतों पर झूमे युवा

गोमती तीरे उतरा ‘समूचा भारत’,आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी लखनऊ। गोमती तीरे 1090 चौराहे पर मंगलवार को ‘समूचा भारत’ उमड़ा और ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया। सभी ने 2017 के पश्चात ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपने नजरिए से भी देखा। लोगों ने कैनवास पर अपने मनोभाव...

अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि, राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मथुरा में केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मथुरा में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस...

UP School Education: स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश, बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी और विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता पर जोर

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों की गहन समीक्षा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.