TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में रंगमंच का स्वर्णिम उत्सवः भारतेंदु नाट्य अकादमी मनाएगी 50वीं वर्षगांठ’

Table of Content

  • मुख्यमंत्री 05 अप्रैल को स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी लखनऊ में स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन का शुभारंभ 05 अप्रैल को प्रातः 11 बजे अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि यह समारोह न केवल अकादमी की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है, बल्कि रंगमंच के क्षेत्र में
उसकी उपलब्धियों का भी प्रतीक है।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि अकादमी की स्थापना वर्ष 1975 में महान साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की स्मृति में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई थी। वर्ष 1976 से यहां नाट्य कला का व्यवस्थित प्रशिक्षण शुरू हुआ। 1981 में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिससे यह संस्थान देश के प्रमुख नाट्य प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल हो गया। अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष अमृत लाल नागर और संस्थापक निदेशक राज बिसारिया का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है, जिनके प्रयासों से उत्तर भारत में आधुनिक रंगमंच को नई दिशा मिली।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि बीएनए में अभिनय, वॉइस एवं स्पीच, माइम, इम्प्रोवाइजेशन, स्टेज क्राफ्ट, लाइट डिजाइन, निर्देशन और प्रोडक्शन जैसे विभिन्न पहलुओं में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां भारतीय और पाश्चात्य रंगमंच का समग्र अध्ययन कराया जाता है। अकादमी में आधुनिक स्टूडियो थिएटर, दो सुसज्जित ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, ऑडियो-विजुअल संसाधन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही विद्यार्थियों को फिल्म और टीवी प्रोडक्शन का प्रारंभिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाते हैं। बीएनए को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बाद देश का दूसरा प्रमुख नाट्य प्रशिक्षण संस्थान माना जाता है। यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
अध्यक्ष एवं निदेशक ने बताया कि समारोह को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कल अकादमी का निरीक्षण किया था और तैयारियों का जायजा लिया था। स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतिदिन दो शिफ्ट में मंचन आयोजित होगा, जिसमें रंगमंच के विविध आयाम देखने को मिलेंगे। समारोह के क्रम में 10 अप्रैल को राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि अकादमी प्रशासन ने आमजन, रंगकर्मियों और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। यह स्वर्ण जयंती समारोह न केवल एक संस्थान का उत्सव है, बल्कि भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा और उसके उज्ज्वल भविष्य का भी उत्सव है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पॉलीटेक्निक संस्थानों में ‘वर्किंग प्रोफेशनल्स’ के लिए प्रवेश शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

लखनऊ। प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिये सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क रू0 300/- प्रति अभ्यर्थी जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन...

लखनऊ में रंगमंच का स्वर्णिम उत्सवः भारतेंदु नाट्य अकादमी मनाएगी 50वीं वर्षगांठ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी लखनऊ में स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन का शुभारंभ 05 अप्रैल को प्रातः 11 बजे अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया...

गोरखपुर: राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव बरामद

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव सभी बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने आज तीन और किशोरों के शव निकाल लिए, जबकि गुरुवार को विवेक निषाद (15) का शव पहले ही मिला था। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 1 अप्रैल को शाम लगभग...

1533 हेल्पलाइन और ‘संभव’ पोर्टल से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा नगरी निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु स्थापित डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCCC) के सफल संचालन के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।गौरतलब है कि मंत्री के सुझाव पर 4 अप्रैल...

घाटमपुर परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 का सफल सिंक्रोनाइजेशन

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 का सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन पूर्ण हो गया है। यह उपलब्धि प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.