/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बहराइच में भारी बारिश से फसल क्षति का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं SDM मोनालिसा जौहरी

Table of Content

एक-एक खेत की देखी स्थिति

बहराइच। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संभावित आपदा और जलभराव की स्थिति में जनहानि रोकने के लिए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखी। भारी बारिश और तूफान के बीच उन्होंने स्वयं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रविवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी किसानों की फसल क्षति का स्थलीय आकलन करने स्वयं खेतों में पहुंचीं। उन्होंने तहसील मिहींपुरवा के ग्राम गायघाट, रायबोझा, पुरैना भवानी भक्श, सर्रामुंद्री और कुड़वा में भारी बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में खेत-खेत जाकर फसलों की स्थिति देखी और स्वयं मौके पर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों, ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों से वार्ता कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ मौजूद तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित खेत का वास्तविक स्थिति के आधार पर निरीक्षण करते हुए फसल क्षति की निष्पक्ष एवं पारदर्शी आकलन किया जाए।

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि फसल क्षति के आकलन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रभावित किसानों की वास्तविक क्षति रिपोर्ट में दर्ज की जाए। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत राजस्व टीम द्वारा तैयार की गई आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। लगातार बारिश के दौरान एसडीएम की सक्रियता केवल फसल क्षति के आकलन तक सीमित नहीं रही। संभावित जलभराव, तेज बारिश और अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मौके पर खेतों में एसडीएम को किसानों के बीच पहुंचकर स्वयं फसल की स्थिति देखते हुए पाया गया। प्रशासनिक अधिकारी के स्तर से खेतों तक पहुंचकर नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किए जाने से किसानों में भी संतोष नजर आया। स्थानीय स्तर पर एसडीएम की इस सक्रिय कार्यशैली और मौके पर पहुंचकर समस्याओं को समझने के प्रयास की सराहना की जा रही है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.