TN

TotaRam News

What's Hot

आयुष क्वालिटी मार्क सर्टिफिकेट: प्रतापराव जाधव ने आयुष अस्पतालों और दवा निर्माताओं को दिए प्रमाण-पत्र

Table of Content

आयुष क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता मानकों पर जोर

नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आयुष उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण और वैश्विक विश्वसनीयता को मजबूत करना है।

आयुष उत्पादों की गुणवत्ता और वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ाने पर जोर

प्रतापराव जाधव ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ आयुष उत्पादों और सेवाओं की सुरक्षा, शुद्धता और प्रमाणिकता में जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गुणवत्ता को एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कच्चे माल की खरीद, निर्माण, परीक्षण और लेबलिंग में कड़े मानकों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आयुष को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पारंपरिक चिकित्सा में भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए, इसे वैज्ञानिक प्रमाणों, निरंतर गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानकों का समर्थन मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने ‘आयुष औषधि गुणवत्ता एवं उत्पादन संवर्धन योजना’ (एओजीयूएसवाई) के तहत ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ को लागू करने के लिए आयुष एक्सिल को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल गुणवत्ता आश्वासन के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगी और इससे घरेलू उपभोक्ताओं तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच भरोसा बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

पारंपरिक और हर्बल स्वास्थ्य उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने जोर दिया कि डब्ल्यूएचओ-जीएमपी की आवश्यकताओं का पालन, फार्माकोपियल मानकों का अनुपालन, गुणवत्ता परीक्षण और पारदर्शी लेबलिंग से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय आयुष निर्माताओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने आयुष एक्सिल से आग्रह किया कि वह तकनीकी मार्गदर्शन, उद्योग के साथ जुड़ाव और क्षमता निर्माण की पहलों के माध्यम से निर्माताओं, विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर डॉ. रघु (सलाहकार, आयुर्वेद), आयुष एक्सिल के प्रतिनिधि और अधिकारी, आयुष उद्योग के प्रतिनिधि, निर्माता, निर्यातक, वैज्ञानिक तथा आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

निम्नलिखित संस्थानों और कंपनियों को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए:

  • सत्कर संजीवनी – आयुष अस्पताल
  • श्री श्री वेलबीइंग – आयुष अस्पताल
  • एसएनए आयुर्वेदिक नर्सिंग होम – आयुष अस्पताल
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद महाविद्यालय, हिसार – आयुष अस्पताल
  • अपोलो आयुर्वेद अस्पताल – अस्पताल (2 यूनिट)
  • एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड – औषधीय उत्पाद
  • महर्षि आयुर्वेद लिमिटेड – औषधीय उत्पाद

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.