TN

TotaRam News

What's Hot

आयुष मंत्रालय–CISF साझेदारी से निवारक स्वास्थ्य को बढ़ावा

Table of Content

डेस्क। सुरक्षा बलों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आयुष मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य सीआईएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों के बीच आयुष-आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल, आरोग्य, योग, तनाव कम करने और समग्र स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना है। इस समझौते पर आयुष मंत्रालय के सलाहकार(आयु.) डॉ. ए.रघु और सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली की महानिरीक्षक (प्रशासन) प्रतिभा अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन (आईपीएस) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस समझौते का उद्देश्य दोनों संगठनों के बीच समन्वय को बढ़ाना है ताकि सीआईएसएफ कर्मियों को आयुष-आधारित निवारक, संवर्धनात्मक और आरोग्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। इसके मुख्य फोकस क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करना, आयुष की जानकारी देने, आरोग्य समाधानों, योग अभ्यास, जीवनशैली सुधार और आयुष प्रणालियों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य देखभाल शामिल है। यह पहल सीआईएसएफ के प्रतिष्ठानों में, जहाँ भी संभव हो, आयुष ओपीडी सेवाएं प्रदान करने की संभावनाओं पर भी विचार करेगी।
इस समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत, आयुष मंत्रालय तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, आरोग्य मॉड्यूल विकसित करेगा और अपने संस्थानों एवं अनुसंधान परिषदों के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। दूसरी ओर, सीआईएसएफ अपनी विभिन्न इकाइयों और प्रतिष्ठानों में इन पहलों के कार्यान्वयन को सुगम बनाएगा। यह साझेदारी सुरक्षाकर्मियों के दैनिक जीवन में चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके स्वास्थ्य, जुझारूपन और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार होगा। यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए जाने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.