TN

TotaRam News

What's Hot

सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2,151 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

Table of Content

वीर मुद्रा में दिखेंगे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य प्रसंग  

लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था, भक्ति और भव्यता के अनुपम उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। दीपोत्सव के दसवें संस्करण में रामनगरी को 30 लाख से अधिक दीपों से रोशन कर अविस्मरणीय बनाने की तैयारी है। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होंगे। वहीं, सरयू तट पर 2,151 वेदाचार्यों और अर्चकों के मंत्रोच्चार के बीच होने वाली महाआरती उत्सव की दिव्यता को विस्तार देगी। दीपोत्सव-2026 के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में अयोध्या की छटा इस बार देश की सीमाओं से परे वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक वैभव का संदेश देगी।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वर्ष 2017 में जब दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, तब अयोध्या में करीब 1.71 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। पहले आयोजन से लेकर दसवें संस्करण तक दीपों की संख्या में लगातार कई गुना वृद्धि हुई। इस वर्ष रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपों की बढ़ती संख्या केवल आयोजन के विस्तार का प्रमाण नहीं, यह जन-जन की अटूट आस्था और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा व सम्मान का प्रतीक भी है।’

दीपोत्सव-2026 कई मायनों में खास 

मंत्री जयवीर सिंह ने विश्वास जताया कि ‘दीपोत्सव-2026 भव्यता और जनभागीदारी के लिहाज से प्रकाश पर्व का नया शिखर स्थापित करेगा। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी 56 घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत 35 हजार स्वयंसेवकों के साथ 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, थीम आधारित सजावट, अंतरराष्ट्रीय रामलीला, दीपोत्सव मेला और प्रदर्शनी जैसे आयोजन उत्सव की छटा बढ़ाएंगे। इनके जरिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

2,100 ड्रोन से आसमान में साकार होंगे रामायण के प्रसंग

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या के आसमान में भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आकाश में एक साथ 2,100 रंग-बिरंगे ड्रोन रोशनी की छटा बिखेरते हुए रामायण के प्रमुख प्रसंगों को साकार करेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले करीब दोगुनी संख्या में ड्रोन के जरिए आस्था, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ड्रोन से बनने वाली विभिन्न आकृतियों में वीर मुद्रा में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, रावण वध, पुष्पक विमान और राम दरबार जैसे दृश्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और हनुमान के विभिन्न स्वरूप भी आकाश में जीवंत होंगे। राम मंदिर, दीपोत्सव, उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के प्रतीक चिह्न भी आसमान में उकेरे जाएंगे। शो को खास बनाने के लिए इसकी दृश्य संरचना के साथ संगीत, वॉयस ओवर और संगीतमय नैरेशन का भी विशेष संयोजन किया गया है। कथा प्रसंगों के अनुरूप ध्वनि और प्रकाश का तालमेल दर्शकों को रामायण की गाथा से रूबरू कराएगा। अयोध्या वासियों के लिए 09 नवंबर को विशेष ड्रोन शो का भी आयोजन होगा।

विभिन्न राज्यों के 1,000 कलाकारों की प्रस्तुति

देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 1,000 कलाकारों का दल अयोध्या के अलग-अलग स्थलों पर लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, भव्य शोभायात्रा में रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां सजेंगी, जो प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और रामकथा के विविध प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

थीम आधारित सजावट

दीपोत्सव के मद्देनजर पूरी अयोध्या को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट, सैंड आर्ट और कलात्मक इंस्टॉलेशन उत्सव के रंग बिखेरेंगे। वहीं, क्यूआर कोड आधारित साइनेज, लाइटिंग पोल पर विशेष ब्रांडिंग और एलईडी पैनलों से सुसज्जित स्मार्ट लाइटिंग शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगी। आधुनिक साज-सज्जा और रोशनी का यह अनूठा संयोजन रामनगरी की आभा को और निखारेगा।

जेन-जी को लुभाएगा नवाचार

दीपोत्सव-2026 में परंपरा और आधुनिकता का संगम खासतौर पर युवाओं यानी जेन-जी को आकर्षित करेगा। सरयू के घाटों पर पारंपरिक दीपों की आभा के साथ आधुनिक तकनीक और मनोरंजन का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से राम की पैड़ी पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 100 से अधिक कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां उत्सव में चार चांद लगाएंगी। 

कोरियोग्राफ्ड एरियल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीपोत्सव-2026 में प्रदूषण मुक्त ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘सरयू तट पर अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तर्ज पर कोरियोग्राफ्ड एरियल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो आयोजित होगा। संगीत की मधुर धुनों के साथ तालमेल बिठाते हुए आसमान में आतिशबाजी के आकर्षक नजारे उभरेंगे।’

अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन

अयोध्या के रामकथा पार्क में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी कलाकार भी रामलीला के मंचन से रामकथा को जीवंत करेंगे। असम, केरल और बंगाल के कलाकार दल अपनी सांस्कृतिक शैली में प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और इंडोनेशिया के बाली से आए कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगे। विभिन्न देशों की कला और परंपराओं के संगम से रामलीला का मंच अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।

दीपोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी

अयोध्या के क्वीन हो मेमोरियल पार्क में पांच दिवसीय (05-09 नवंबर) दीपोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें आगंतुकों को उत्सव के रंगों के साथ विविध उत्पादों, कला और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। 

1.71 लाख से 30 लाख दीपों तक का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2017 में शुरू हुआ दीपोत्सव आज रामनगरी की पहचान बन चुका है। हर वर्ष दीपों की बढ़ती संख्या के साथ यह आयोजन नए कीर्तिमान गढ़ता रहा है। पहले संस्करण में 1.71 लाख दीपों से शुरू हुआ यह सिलसिला वर्ष 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख और 2021 में 9.41 लाख तक पहुंचा। इसके बाद वर्ष 2022 में 15.76 लाख, 2023 में 22.23 लाख, 2024 में 25.12 लाख और 2025 में 26.11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अब दसवें संस्करण में रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.