TN

TotaRam News

What's Hot

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से रचाई शादी

Table of Content

डेस्क: मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज, 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल गुरुवार को खेला गया, लेकिन अर्जुन और सानिया की शादी में क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। शादी से पहले हुई मेहंदी और संगीत समारोह में हरभजन सिंह, इरफान पठान, युवराज सिंह समेत कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स नजर आए। शादी समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़, महान लेग-स्पिनर अनिल कुंबले, दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद उपस्थित रहे।

अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में कई पारंपरिक समारोह और सेलिब्रेशन के साथ शुरू हुई थीं। मुंबई में आयोजित मेहंदी और संगीत फंक्शन में भी कई क्रिकेट सितारे शामिल हुए थे। कपल ने अगस्त 2025 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे। अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह ही क्रिकेटर हैं और गोवा की टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला और अगले सीजन से पहले उन्होंने एलएसजी टीम से जुड़ने का निर्णय लिया। उनकी मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई की एंटरप्रेन्योर हैं और वह व्यवसायिक परिवार की सदस्य हैं; वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

कतार से QR कोड तक: भारत की तेज़ और सरल भुगतान क्रांति

डेस्क। कुछ समय पहले तक, एक साधारण वित्तीय लेन-देन के लिए समय, मेहनत और धैर्य जरूरी होता था। बिलों का भुगतान करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। पैसे भेजने के लिए बैंक जाना, फॉर्म भरना और पुष्टि के लिए कई दिनों तक इंतज़ार करना पड़ता था। भारत में उन लाखों लोगों...

जन भागीदारी के माध्यम से ही कुपोषण को दूर करना संभव- उप निदेशक

डेस्क। भारत सरकार द्वारा 09 से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे 8वां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटा के सहयोग से आज लक्की बुर्ज सेंटर, कोटा पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित औषधि खोज पर कार्यशाला

डेस्क। सीएसआईआर-मानव संसाधन विकास केंद्र (सीएसआईआर-एचआरडीसी), गाजियाबाद में “एआई-संचालित औषधि खोज: उन्नत उपकरण, तकनीक और अनुप्रयोग” विषय पर तीन दिवसीय गहन कार्यशाला का आयोजन 7 से 9 अप्रैल, 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सीएसआईआर के वैज्ञानिकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.