TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Painting में Poetry, Love and Separation: लखनऊ में विशेष व्याख्यान आयोजित

Table of Content

रेनू द्विवेदी ने डॉ. विजय माथुर का किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा आयोजित “पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम, 2026” के अंतर्गत कल डॉ. विजय माथुर, सलाहकार, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली ने “भारतीय चित्रकला में काव्य, प्रेम एवं विरह” विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों में विकसित चित्रकला परंपराओं के माध्यम से काव्य, प्रेम, मिलन और विरह की भावपूर्ण अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला।

डॉ. विजय माथुर ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारतीय चित्रकला केवल रंगों और रेखाओं की कला नहीं, बल्कि भारतीय समाज की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक चेतना का सशक्त दृश्य माध्यम है। भारतीय सौंदर्यशास्त्र में श्रृंगार रस के संयोग और वियोग दोनों पक्षों ने चित्रकला को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय चित्रकला में प्रेम और विरह केवल मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सौंदर्यपरक चेतना का भी महत्वपूर्ण आयाम है। भारतीय कलाकारों ने काव्य में निहित सूक्ष्म भावनाओं को रंग, रेखा और प्रतीकों के माध्यम से सजीव बनाकर चित्रकला को एक विशिष्ट दृश्य-काव्य का स्वरूप प्रदान किया।

उन्होंने अजंता की भित्ति-चित्रकला से लेकर मध्यकालीन चित्रकला तक मानवीय भावनाओं की विकसित होती अभिव्यक्ति का उल्लेख करते हुए जयदेव कृत ‘गीतगोविन्द’, राधा-कृष्ण प्रेम प्रसंगों तथा राजस्थानी चित्रकला में रासिकप्रिया, बिहारी सतसई एवं कविप्रिया जैसे काव्यग्रंथों के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. माथुर ने बारहमासा चित्रों में ऋतुओं और प्रकृति के माध्यम से व्यक्त विरह की अनुभूति, मुगल चित्रकला में साहित्यिक प्रेमाख्यानों तथा बसोहली, गुलेर, कांगड़ा एवं किशनगढ़ शैलियों में प्रेम और विरह की कोमल एवं काव्यात्मक अभिव्यक्ति को भारतीय कला परंपरा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय चित्रकला में प्रकृति केवल पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं की सक्रिय सहभागी रही है।

भारतीय कला और साहित्य के संबंधों पर व्याख्यान की सराहना

इस अवसर पर विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने मुख्य वक्ता डॉ. विजय माथुर को पौधा एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका हार्दिक स्वागत एवं समान किया। निदेशक महोदया ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के परस्पर संबंधों पर उनका व्याख्यान प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद है। इन्होंने आगे कहा कि डॉ. विजय माथुर जी का व्याख्यान भारतीय चित्रकला और साहित्य के अंतर्संबंधों को समझने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि काव्य, प्रेम और विरह की भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय चित्रकला की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सौंदर्यपरक परंपरा को समझने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है तथा इस प्रकार के व्याख्यान प्रतिभागियों की भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति समझ को और अधिक व्यापक बनाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने मुख्य वक्ता डॉ. विजय माथुर तथा अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. नरेंद्र सिंह परमार, एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, सहित सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.