डेस्क। यूट्यूबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने हाई-स्पीड में गाड़ी चलाते हुए लाइव किया, लेकिन गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और लाइव अचानक बंद हो गया। फौरन ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुराग ने इसे अपनी “आखिरी राइड” बताया था, जिससे उनके फैंस में चिंता और बेचैनी फैल गई। अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, हाल ही में यूट्यूब पर दो घंटे लंबा वीडियो शेयर कर अपने मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन के संघर्षों के बारे में बताया था। वीडियो में उन्होंने कहा कि वे डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं और अपनी इंटरकास्ट शादी के कारण परिवार से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।
अनुराग ने 3 मई 2025 को ऋतिका से शादी की थी। सितंबर में उन्होंने बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब अनुराग ने कहा कि ऋतिका बच्चे के साथ अलग रह रही हैं। उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई पर इंटरकास्ट शादी को लेकर उन्हें मानसिक रूप से टॉर्चर करने का आरोप लगाया। अनुराग के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने इस शादी के लिए कभी सहमति नहीं दी थी। अनुराग के मैनेजर ने हाल ही में उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपडेट दी है और बताया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। यह घटना सोशल मीडिया और उनके फैंस के बीच चिंता का कारण बनी हुई है।
