TN

TotaRam News

What's Hot

अन्नपूर्णा देवी ने नवीनीकृत छात्रावास का उद्घाटन किया

Table of Content

डेस्क। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कल (26 फरवरी 2026) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) में नवीनीकृत छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और महिला एवं बाल विकास सचिव ने संस्थान के बाल मार्गदर्शन केंद्र और किशोर मार्गदर्शन सेवा केंद्र में आने वाले अभिभावकों से बातचीत की। इस बातचीत का मकसद यहां दी जाने वाली सेवाओं को लेकर उनके अनुभव और सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करना था। मंत्री जी ने दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की, जो बाल मार्गदर्शन केंद्र और किशोर मार्गदर्शन सेवा केंद्र की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने उनके अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
वलेती प्रेमचंद, अतिरिक्त सचिव और निदेशक (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी), ने कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों को बताया कि मंत्रालय ने केंद्रों पर करीब छह महीने की लंबी प्रतीक्षा अवधि को काफी कम करने के लिए क्या प्रयास किए हैं, जिसके तहत अब अभिभावकों की सुविधा के अनुसार बच्चों के मूल्यांकन के लिए तत्काल अपॉइंटमेंट मिल जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों को बातचीत करने और अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिरिक्त सचिव और निदेशक (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) ने बताया कि अभिभावकों के सुझावों पर ध्यान दिया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों ने इस संवादात्मक सत्र की सराहना करते हुए बताया कि इससे उन्हें अपनी चिंताओं को साझा करने का अवसर मिला है और उन्होंने सरकारी सहयोग के लिए खुशी भी जताई। अभिभावकों ने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि केंद्रों पर सत्र नियमित रूप से और समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी के पेशेवरों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इसके अलावा, अभिभावकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में मंत्रालय द्वारा केंद्रों के कामकाज में सुधार के लिए की गई पहलों के बारे में जानकारी दी और सेवाओं को मजबूत करने के लिए इन पहलों को जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को समय देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अनमोल हैं और भारत के भविष्य की नींव हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें समान अधिकार और अवसर मिलें, खासकर शिक्षा प्रणाली के भीतर, यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने 26 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक संस्थान द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएससीएसआर) के सहयोग से आयोजित अनुसंधान पद्धति पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को संस्थागत अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने और महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित नीतिगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के मकसद से एक रणनीतिक शैक्षणिक पहल के रूप में तैयार किया गया था। उन्होंने संस्थान के संकाय सदस्यों से बातचीत की और उन्हें इस तरह की पहलों के ज़रिए नियमित रूप से अपने ज्ञान और कौशल को अपडेट करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह मिले ज्ञान से शैक्षणिक प्रशिक्षण को समकालीन अनुसंधान मानकों और नीतिगत ज़रुरतों के मुताबिक बनाने में मदद मिलेगी, जिससे महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान के रूप में संस्थान की भूमिका और अहम होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.