TN

TotaRam News

What's Hot

अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

X पर एक पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक और राष्ट्र-गौरव के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी का स्मरण कर उनके चरणों में वंदन करता हूँ। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने लोगों को एकजुट किया और हिंदवी स्वराज की स्थापना की। समुद्र पर नियंत्रण के महत्व को समझते हुए उनके द्वारा बनाई गई शक्तिशाली नौसेना उनके अद्वितीय रणनीतिक कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रतिबिंब है। एक शासक कैसे एक साथ स्वसंस्कृति और स्वभाषा की रक्षा कर सकता है तथा लोककल्याण के आदर्श भी स्थापित कर सकता है, उनका जीवन इसका आदर्श है। उनका अथक संघर्ष और जीवनगाथा अनंतकाल तक देशवासियों को मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिनेमा से राजनीति तक का शानदार सफर

डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और राजनेता Jaya Prada आज 63 वर्ष की हो गई हैं। उनका मूल नाम ललिता रानी है और उनका जन्म 3 अप्रैल 1962 को Rajahmundry में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता कृष्णा तेलुगू फिल्मों के वितरक थे, जिससे बचपन से ही उनका जुड़ाव फिल्मी दुनिया से रहा।...

वैशाख मास 2026: पुण्य, स्नान और भगवान विष्णु की आराधना का विशेष समय

पंडित सुनील पांडेय। लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का अपना अलग धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है, लेकिन वैशाख मास को विशेष रूप से अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। आज से शुरू हो रहा यह महीना न केवल पूजा-पाठ और व्रत-उपवास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे आत्मशुद्धि, दान-पुण्य और मोक्ष...

अमित शाह ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। X पर एक पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “भारतीय स्वाभिमान के अमर प्रतीक और राष्ट्र-गौरव के रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी का स्मरण कर उनके चरणों में वंदन करता हूँ। धर्म और संस्कृति की रक्षा...

इंडिया स्किल्स 2025–26 का भव्य समापन

नोएडा/लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स नेशनल कॉम्पटीशन 2025–26 का भव्य समापन समारोह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं के कौशल, नवाचार और उत्कृष्ट...

रूसी संघ के संसदीय शिष्टमंडल ने राज्यसभा उपसभापति हरिवंश से भेंट की

डेस्क। रूसी संघ की संघ परिषद के प्रथम डिप्यूटी स्पीकर, महामहिम व्लादिमीर याकुशेव के नेतृत्व में संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन में राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश से भेंट की। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, हरिवंश ने याकुशेव की भारत की प्रथम यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा यह उल्लेख किया कि राज्य सभा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.