TN

TotaRam News

What's Hot

बरेली में 35 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, नाथ कॉरिडोर और ईको-टूरिज्म पर सरकार का फोकस

Table of Content

रामलीला मैदान और धार्मिक स्थलों का विकास

लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को बरेली मंडल के पर्यटन विकास से जुड़े 32 प्रस्तावों की समीक्षा की। इन प्रस्तावों का उद्देश्य पर्यटन को बड़े शहरों से आगे बढ़ाकर स्थानीय धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और सामुदायिक विरासत स्थलों तक पहुंचाना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में अब पर्यटन विभाग के 26 प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की संस्तुति पर तीन नए प्रस्ताव भी जोड़े गए हैं। पर्यटन विभाग के प्रस्तावों में बरेली के 12, शाहजहांपुर के 8 तथा पीलीभीत और बदायूं के 3-3 प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में धार्मिक कार्य विभाग के 2 तथा संस्कृति विभाग के 3 प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई।

‘परंपरा’ सेंटर और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा

पर्यटन विभाग और धार्मिक कार्य विभाग की प्रस्तावित परियोजनाओं की अनुमानित लागत 35 करोड़ रुपये से अधिक है। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों, विधायकों और जिला प्रशासन के साथ चर्चा के अलावा प्रस्तावित स्थलों तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन परियोजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका लाभ सीधे लोगों और पर्यटकों को मिलना चाहिए। परियोजनाओं के चयन में जन उपयोगिता, ऐतिहासिक एवं धार्मिक प्रमाण, भूमि की उपलब्धता और क्रियान्वयन की तैयारी को प्राथमिक आधार बनाया जाएगा।

बैठक में बरेली मंडल के लिए प्रस्तावित ‘परंपरा’ पर्यटन एवं संस्कृति वन-स्टॉप सेंटर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस परियोजना का उद्देश्य मंडल के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को एक साझा पहचान देना है।

चार जिलों में फैले पर्यटन स्थलों को एकीकृत मंच उपलब्ध कराने वाली यह पहल कम प्रसिद्ध स्थलों को भी व्यापक पर्यटन परिपथ से जोड़ने में सहायक होगी। इससे बरेली मंडल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

बैठक में बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में प्रस्तावित लगभग 7 करोड़ रुपये की ईको-टूरिज्म परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। परियोजना के तहत हरित क्षेत्र, गज़ेबो, प्राकृतिक भ्रमण पथ और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों के लिए एक आकर्षक मनोरंजन स्थल विकसित करना है।

पर्यटन विभाग के अन्य प्रस्तावों में विभिन्न मंदिरों, आश्रमों, गुरुद्वारों और स्थानीय धार्मिक स्थलों पर बुनियादी पर्यटक सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव है। इनमें बहुउद्देशीय भवन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली, बैठने की व्यवस्था, साइनेज और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

नाथ कॉरिडोर परियोजना की हुई समीक्षा

जिलेवार प्रस्तावों में पीलीभीत और बदायूं के तीन-तीन धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। बरेली के 12 प्रस्तावों में बालाजी मंदिर, श्री चित्रगुप्त धाम, संजय नगर गुरुद्वारा, काली माता मंदिर और काली देवी मंदिर सहित पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की संस्तुति पर जोड़े गए तीन नए प्रस्ताव शामिल हैं। शाहजहांपुर के आठ प्रस्तावों में सुनासिर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमंत धाम और परशुराम पुरी मंदिर परिसर प्रमुख हैं।

मंत्री ने बरेली में निर्माणाधीन ‘नाथ कॉरिडोर’ परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। अलखनाथ मंदिर, तुलसी मठ, तपेश्वर नाथ सहित अन्य प्रमुख नाथ मंदिरों में विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं ताकि नवंबर के अंत अथवा दिसंबर 2026 के मध्य तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक समेकित आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ उपलब्ध कराया जा सके।

धार्मिक कार्य विभाग के अंतर्गत मीरगंज स्थित शिव मंदिर तथा दातागंज के देवी स्थल के संरक्षण एवं विकास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार मीरगंज में जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि दातागंज स्थित देवी स्थल पर प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.