TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

Table of Content

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज विधान भवन स्थित समिति कक्ष संख्या-44 ख में कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में एक उर्वरक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सहकारिता मंत्री, कृषि राज्य मंत्री, समस्त उर्वरक विनिर्माता एवं प्रदायकर्ता संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिसमें भारत सरकार द्वारा आवंटित माहवार आवंटन के सापेक्ष आपूर्ति की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने उर्वरक विनिर्माता और प्रदायकर्ता संस्थाओं के उपस्थित प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के सापेक्ष शत-प्रतिशत आपूर्ति जुलाई 2026 के अवशेष दिनों में ही कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को फसल रोपाई के समय सुगमतापूर्वक उर्वरकों की पूर्ण उपलब्धता मिल सके। प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और 20 जुलाई 2026 तक प्रदेश में कुल 15.98 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.02 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.93 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 3.63 लाख मीट्रिक टन एसएसपी एवं 1.11 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है। सहकारिता और निजी क्षेत्र दोनों के सेल पॉइंट्स पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 27232 मीट्रिक टन यूरिया, 6261 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1851 मीट्रिक टन एनपीके की खपत किसानों द्वारा की जा रही है।

किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी कृषि भूमि या बैनामा के अनुसार शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि फसल संस्तुति के अनुसार सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त हो सके। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि वर्तमान में विभिन्न उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, इसलिए अनावश्यक रूप से अग्रिम भंडारण न करें जिससे उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए 01 अप्रैल 2026 से 21 जुलाई 2026 तक प्रदेश भर में कुल 7364 छापे मारे गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान 136 लाइसेंस निलंबित और 35 निरस्त किए गए, 694 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 19 दुकानें सील की गईं तथा 30 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम द्वारा 266.60 मीट्रिक टन स्टॉक भी सील अथवा जब्त किया गया है।

इस बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह, आयुक्त सहकारिता योगेश कुमार, निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक उर्वरक हरेंद्र मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.