TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों और सिंचाई व्यवस्था को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बड़ा निर्देश

Table of Content

योगी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खरीफ फसलों को किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचाने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष संख्या-08 में मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर मानसून, वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलों की प्रगति तथा सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य किसानों को समय पर सिंचाई, पर्याप्त पानी और हर संभव तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जनपदों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए सिंचाई विभाग के साथ समन्वय बनाकर किसानों तक समय पर पानी पहुंचाया जाए ताकि धान सहित खरीफ की अन्य फसलों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है, जबकि 17-18 जुलाई के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून के पुनः सक्रिय होने के संकेत हैं। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम संबंधी प्रत्येक अपडेट तत्काल कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को समय रहते आवश्यक सलाह दी जा सके।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जहां वर्षा की कमी है, वहां नहरों, पंप कैनालों तथा अन्य सिंचाई स्रोतों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा किसानों को पानी की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए।

बैठक में खरीफ अभियान-2026 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि सभी जनपदों में धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई एवं रोपाई में तेजी लाई जाए तथा कृषि विभाग के अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दें। वर्षा की स्थिति के अनुसार वैकल्पिक फसल एवं कृषि प्रबंधन संबंधी सलाह भी किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा खेतों में नमी बनाए रखने के उपायों को प्राथमिकता दी जाए। मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से खेत तालाब, मेड़बंदी तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर भविष्य की संभावित परिस्थितियों के लिए तैयारी सुनिश्चित की जाए।

कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि उत्पादन को सुरक्षित रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान को पानी, बीज अथवा कृषि संबंधी सुविधाओं के अभाव में नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वर्षा की स्थिति, सिंचाई संसाधनों की उपलब्धता, जलाशयों की स्थिति, नहर संचालन, खरीफ फसलों की प्रगति तथा संभावित मौसम परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.