TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में दूध में मिलावट पर बड़ा एक्शन: 42 डेयरी इकाइयों पर छापे, 116 नमूने, 4 FIR दर्ज

Table of Content

मथुरा, अमरोहा, अलीगढ़ और बदायूं में FIR दर्ज

लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में प्रदेश के चिन्हित जनपदों में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अन्तर्जनपदीय छापामार प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान दूध, पनीर, दही, घी सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण प्रतिष्ठानों, मिल्क चिलिंग सेंटर, मिल्क कलेक्शन सेंटर एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, अभिलेखों के अनुरक्षण, पैकेजिंग एवं लेबलिंग प्रावधानों तथा संभावित मिलावट की गहन जांच करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

FSDA का विशेष अभियान, 116 नमूने जांच को भेजे

विशेष अभियान के अंतर्गत 27 अन्तर्जनपदीय टीमों ने 42 दूध एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 116 खाद्य नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही 34 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹28.50 लाख है। इसके अतिरिक्त अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संग्रहीत एवं मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए 9 क्विंटल खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8.50 लाख है। अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर अमरोहा, अलीगढ़, बदायूँ एवं मथुरा में कुल चार एफआईआर दर्ज कराई गईं।

मथुरा स्थित अनीता डेयरी पर पूर्व में सील किए गए प्रतिष्ठान को खोलकर बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण करते पाए जाने पर दो नमूने संग्रहित कर एफआईआर दर्ज कराई गई।

अमरोहा में उमंग डेयरी लिमिटेड से पांच नमूने लिए गए। यहां 5,000 किलोग्राम व्हे पाउडर तथा 27,875 किलोग्राम स्क्रैप पाउडर, जिनका कुल मूल्य लगभग ₹25.49 लाख है, जब्त किया गया। साथ ही अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्मित 699 किलोग्राम बटर एवं 99 किलोग्राम पनीर का विनष्टीकरण कराया गया। जांच में वेजिटेबल फैट एवं प्रतिबंधित अपमिश्रकों की सहायता से बटर निर्माण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की गई।

अलीगढ़ के ग्राम सुदेशपुर, चंडौस स्थित बरकत अली की पनीर निर्माणशाला से नौ नमूने लिए गए। मौके पर 200 लीटर दूध एवं 400 किलोग्राम नकली पनीर नष्ट कराया गया तथा अपमिश्रकों की सहायता से नकली पनीर बनाने पर एफआईआर दर्ज की गई।

बदायूँ के ग्राम कोल्हाई स्थित कादरी डेयरी से आठ नमूने लिए गए। यहां चीनी, रिफाइंड पामोलीन ऑयल एवं घी जब्त किया गया तथा 78 लीटर अपमिश्रित दूध का विनष्टीकरण कराया गया। रिफाइंड ऑयल एवं अन्य अपमिश्रकों की सहायता से नकली दूध एवं घी तैयार किए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

अन्य प्रमुख कार्रवाइयों में राधिका डेयरी, बलदेव रोड, मथुरा से तीन नमूने संग्रहित कर 88 किलोग्राम घी जब्त किया गया तथा 130 किलोग्राम अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्मित पनीर का विनष्टीकरण कराया गया। वहीं मधु डेयरी, सादाबाद रोड, मथुरा से चार नमूने लेकर मिलावट के संदेह में 104 किलोग्राम घी जब्त किया गया।

FSDA का निर्देश: छोटे व्यापारियों को न करें परेशान

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान छोटे एवं खुदरा कारोबारियों अथवा हाकरों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न किया जाए। विभाग की कार्रवाई संगठित रूप से मिलावट करने वाले तत्वों के विरुद्ध निरंतर जारी रहेगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी संचालित किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.