TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: Lucknow स्थित Tathagat Buddha Vihar का 75 लाख रुपये से होगा विकास

Table of Content

बौद्ध श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच विकसित हो रहा तथागत बुद्ध विहार

लखनऊ। बौद्ध पर्यटन में उत्तर प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2023 में 47 लाख से अधिक बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक प्रदेश पहुंचे थे, जो 2024 में बढ़कर 61 लाख और 2025 में 81 लाख से अधिक हो गए। बढ़ते बौद्ध पर्यटन को देखते हुए योगी सरकार पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित तथागत बुद्ध विहार का करीब 75 लाख रुपये की लागत से विकास कराया जा रहा है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

परियोजना के तहत आधुनिक भवन, सभा हॉल, डॉर्मिटरी (विश्राम गृह), शौचालय, अप्रोच रोड और भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। पूरे परिसर को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके। डॉर्मिटरी बनने से दूर-दराज और विदेशों से आने वाले बौद्ध अनुयायियों को ठहरने में सुविधा होगी, जबकि सभा हॉल में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद तथागत बुद्ध विहार लखनऊ के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। इससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि,”उत्तर प्रदेश में बौद्ध पर्यटन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। इसी को देखते हुए सरकार बौद्ध पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से विकसित कर रही है। लखनऊ स्थित तथागत बुद्ध विहार का विकास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा लखनऊ को बौद्ध पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।”

लखनऊ को मिलेगी नई पहचान

मंत्री ने आगे कहा कि”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बौद्ध पर्यटन सर्किट को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी इससे नई गति मिलेगी।”

अपर मुख्य सचिव, संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि,”तथागत बुद्ध विहार का पर्यटन विकास कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेजी से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत भवन, सभा हॉल, डॉर्मिटरी, शौचालय, अप्रोच रोड और भव्य प्रवेश द्वार जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। यह विकास कार्य न केवल लखनऊ में बौद्ध पर्यटन को नई पहचान देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के बौद्ध पर्यटन सर्किट को भी और अधिक मजबूत बनाएगा।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.