TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की 2026-27 सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्ययोजना: 54 जिलों में मेले, महोत्सव व धार्मिक आयोजन

Table of Content

आस्था स्थलों, समारोहों व महापुरुषों की जयंती पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की ओर से अप्रैल से मार्च, 2026-27 तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तावित कार्ययोजना जारी करा दी गई है। इसके तहत प्रदेश के 54 जनपदों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जांएगें। इसके अलावा विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक गतिविधियां के अतिरिक्त उ0प्र0 अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का भी आयोजन कराया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ समेत प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न जनपदों के मंदिरों में अक्टूबर, 2026 से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का आयोजन कराया जाएगा। इसके तहत प्रतिष्ठित मंदिरों में भजन, कीर्तन एवं देवीपाठ कराएं जाएंगे। इसके अतिरिक्त 07 अक्टूबर, 2026 से प्रदेश के समस्त राम एवं हनुमान मंदिरों में तीन दिवसीय वाल्मिकी पाठ कराए जाने का प्रस्ताव है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके घोषित कलेन्डर के अनुसार आगरा के बटेश्वर, बैकुंडी देवी महाविद्यालय, डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में क्रमशः दिसंबर, 2026, सितंबर, 2026 व नवंबर, 2026 में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती समारोह के अवसर पर संस्कृति निदेशालय द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार अलीगढ़ में अप्रैल, 2026, अमरोहा में 01-04 नवंबर, 2026, आजमगढ़ में जुलाई-अगस्त, 2026 तथा अयोध्या के राम की पैड़ी पर जुलाई, 2026, सावन झूला के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या सहित यूपी के विभिन्न जिलों में 2026-27 सांस्कृतिक महोत्सव व कार्यक्रमों की घोषणा

पर्यटन मंत्री ने बताया कि अयोध्या के राम कथा पार्क में 18-19 अक्टूबर, 2026 को तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा दिसंबर, 2026 में पांच दिवसीय रामायण मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में 19 दिसंबर, 2026 को एक दिवसीय काकोरी बलिदान दिवस, अक्टूबर, 2026 को भरतकुंड महोत्सव, अक्टूबर, 2026 में ही साकेत महाविद्यालय में चित्रकार शिविर, अयोध्या में सितंबर, 2026 को 10 दिवसीय कैंप शिविर, 27 फरवरी, 2027 दो दिवसीय धु्रपद महोत्सव, जून, 2026 को दो दिवसीय सरयू महोत्सव, जुलाई, 2026 को तीन दिवसीय रामायण उत्सव, जुलाई, 2026 को तुलसी जयंती महोत्सव तथा 01-05 नवंबर, 2026 तक छः दिवसीय नंदी ग्राम समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों आयोजित की जाएगी।

जयवीर सिंह ने बताया कि बहराइच में फरवरी, 2027, दिसंबर, 2026, बलिया में विरह महोत्सव, बलरामपुर में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव, बलरामपुर में ही दिसंबर, 2026 को अटल जयंती समारोह व जनजाति कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बांदा में 15-17 दिसंबर, 2026 को पौराणिक मौनी बाबा मेला व गणेश उत्सव, बरेली में जनजातीय यात्रा, चित्रकूट में फरवरी, 2027 को चित्रकूट रामायण मेला व अन्य विभिन्न कार्यक्रम फर्रूखाबाद के संकिसा में अक्टूबर, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्राचीन बौद्ध विरासत आदि का आयोजन होगा। फिरोजाबाद में दिसंबर, 2026 को फिरोजाबाद महोत्सव व सिरसागंज में मार्च, 2027 को 03 दिवसीय समौर बाबा धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

आस्था स्थलों, महापुरुषों की जयंती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कैलेंडर 2026-27 जारी

पर्यटन मंत्री ने बताया कि विभिन्न विधाओं पर कार्यशाला, गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को विरासत से जोड़ना तथा लोक परंपरा को आगे बढ़ाना है। इसी क्रम में मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनुपर, संभल, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, वाराणसी, अंबेडकरनगर, गौतमबुद्धनगर, हमीरपुर तथा मऊ में विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है।

सालभर विभिन्न तिथियों में मेले महोत्सव, महापुरूषों की जयंतिया, तीज-त्योहारों आदि पर आने वाले कलाकारों के मानदेय एवं मार्ग व्यय पर 01 करोड़ रूपये तथा देश व प्रदेश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रीगणो के विभिन्न जनपदोंमें भ्रमण एवं विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक व्यय 02 करोड़, 20 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि आस्था के साथ विरासत एवं सांस्कृतिक पुनरूत्थान के लिए संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाले आस्था स्थलों, समारोहों तथा महापुरूषों जन्म दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इन कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित ढ़ंग से प्रस्तुत करने के लिए 2026-27 का कलेण्डर जारी किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.