TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ‘स्वर धारा 2026’ संगीत समारोह, पंडित पार्थप्रतिम दास ने दी शानदार शास्त्रीय गायन प्रस्तुति

Table of Content

‘स्वर धारा 2026’ में गूंजा भारतीय शास्त्रीय संगीत

विवेक कुमार गुप्ता।

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने और युवा कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लिरिक्स अकैडमी ऑफ म्यूजिक, जानकीपुरम द्वारा ‘स्वर धारा 2026’ का भव्य संगीत का आयोजन किया गया।

यह संगीत समारोह बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षाग्रह,विपिन खंड, गोमतीनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरागत गायन-वादन से हुई। इस अवसर पर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के ख्याति प्राप्त कलाकार पंडित पार्थप्रतिम दास ने अपने शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्वर धारा 2026 में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी शाम

उनके साथ हारमोनियम पर संगत पंडित धर्मनाथ मिश्र और तबले पर संगत डॉ. मनोज मिश्रा ने की। गायन, वादन एवं संगत के अनुपम संगम ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरमई संध्या को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं लिरिक्स अकैडमी ऑफ म्यूजिक, जानकीपुरम के निर्देशक विपिन गुप्ता ने बताया कि ‘स्वर धारा 2026’ का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। साथ ही संगीत प्रेमियों को देश के प्रतिष्ठित कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां सुनने का अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.