TN

TotaRam News

What's Hot

UP आम महोत्सव 2026 लखनऊ: बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, 27 बच्चों ने लिया हिस्सा

Table of Content

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में होगा समापन व पुरस्कार वितरण

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक और आनंदमयी ‘आम खाने की प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। योगी सरकार की पहल पर हो रहे आम महोत्सव-2026 में 08 वर्ष से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 27 बच्चों ने पूरे उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को दो-दो किलोग्राम आम खाने के लिए दिए गए, जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। आयोजन स्थल बच्चों की किलकारियों और दर्शकों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, निर्धारित समय में सर्वाधिक मात्रा में आम खाने वाले बच्चों को विजयी घोषित किया गया। इन विजेता बच्चों को प्रदर्शनी के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 05 जुलाई 2026 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र से होगी, जो मुख्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण पर केंद्रित रहेगा। इसमें विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

प्रदर्शनी का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 04:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस समापन कार्यक्रम के दौरान, प्रदर्शनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.